May 15, 2024, 3:04 am

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 35 बड़े नेताओं को सौंपी कमान

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday January 27, 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 35 बड़े नेताओं को सौंपी कमान

Lok Sabha Election 2024  आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश की सभी राजनीतिक पार्टियां जी जान से लगी हुई हैं। इसी बीच बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बड़ी रणनीतिक योजना बनाई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा कर दी है। जेपी नड्डा ने 35 दिग्गज नेताओं को 23 राज्यों का चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी बनाया है। जिन्हे भी चुनाव प्रभारी बनाया गया है, वे सभी नेतागण अपने- अपने क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय हैं।

क्या है पूरा मामला

आगामी लोकसभा चुनावों के भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल करने के लिए एक बड़ी रणनीतिक योजना तैयार करली है। बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने 35 दिग्गज नेताओं को 23 राज्यों का चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी बनाया है। जिन्हे भी चुनाव प्रभारी बनाया गया है, वे सभी नेतागण अपने- अपने क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय हैं और उनके कार्यों को जनता ने काफी सराहा है। इसी क्रम में आइए जानते हैं किसको कहां की जिम्मेदारी दी गई है?

Advertisement
Advertisement

विजयभाई रुपाणी विधायक को दी बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने अंडमान एंड निकोबार का चुनाव प्रभारी वाई सत्या कुमार को बनाया है। अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी अशोक सिंघल को बनाया गया है। बिहार राज्य का चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और सह-प्रभारी सांसद दीपक प्रकाश को बनाया गया। चंडीगढ़ के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी विजयभाई रुपाणी विधायक को दी गई है।

हरियाणा की जिम्मेदारी किसको मिली?

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दमन एवं दीप का चुनाव प्रभारी पुरनेश मोदी विधायक को बनाया और सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दुष्यंत पटेल के कंधों पर दी गई है। इसी तरीके से गोवा राज्य का प्रभारी आशीष सूद को बनाया गया। हरियाणा का प्रभारी बिपलब कुमार देव सांसद को बनाया गया। हरियाणा को गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है, इसलिए वहां का चुनाव सह-प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर को बनाया गया है।

सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई को सौंपी कमान

हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी विधायक श्रीकांत शर्मा को बनाया गया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संजय टंडन को दी गई। जम्मू-कश्मीर का चुनाव प्रभारी तरुण और सह-प्रभारी आशीष सूद को मिला है। झारखंड का चुनाव प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई को बनाया गया।

कर्नाटक और मध्य प्रदेश की इन्हे मिली जिम्मेदारी

कर्नाटक राज्य की जिम्मेदारी सांसद डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी के कंधों पर दी गई है। केरल की जिम्मेदारी प्रकाश जावेडकर को दी गई है। लद्दाख राज्य का चुनाव प्रभारी तरुण बुद्ध को बनाया गया। लक्षद्वीप का चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ने अरविंद मेनन को बनाया है। वहीं, मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी एमएलसी महेंद्र सिंह और सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सतीश उपाध्याय को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें…

Big Political News: SFI के काले झंडे दिखाने पर नाराज हुए गवर्नर, बीच सड़क पर बैठकर देने लगे धरना

चंडीगढ़, पंजाब और उड़ीसा की जिम्मेदारी इनके कंधों पर

उड़ीसा का चुनाव प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर सांसद को बनाया गया। उड़ीसा का सह-प्रभारी विधायल लता उडेसी को बनाया गया। पांडिचेरी का चुनाव प्रभारी निर्मल कुमार सुराणा को बनाया गया। पंजाब का चुनाव प्रभारी विजयभाई रुपाणी विधायक को बनाया गया। विजयभाई को चंडीगढ़ की जिम्मेदारी भी दी गई। वहीं, पंजाब का सह-चुनाव प्रभारी डॉ.नरेंद्र सिंह को बनाया गया है।

पश्चिम बंगाल में इन्हें दी गई जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल में तीन लोगों को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जबकि, सिक्किम का चुनाव प्रभारी एमएलसी दिलीप जायसवाल को बनाया गया। तमिलनाडु को चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन और सुधाकर रेड्डी को बनाया गया। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी बेजयंत पांडा के हाथों में है। उत्तराखंड की जिम्मेदारी दुष्यंत कुमार के कंधों पर सौंपी गई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में तीन चुनाव प्रभारी है। जहां पर मंगल पांडे, अमित मालवीय और आशा लकड़ा काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.