March 28, 2024, 8:47 pm

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल, 37 IAS और 26 IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें आपके जिले में किसकी हुई तैनाती

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday April 8, 2023

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल, 37 IAS और 26 IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें आपके जिले में किसकी हुई तैनाती

बिहार में जारी राजनीतिक रस्साकशी के बीच नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए जबरदस्त प्रशासनिक फेरबदल की है। बिहार के 37 IAS और 26 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। बडी बात यह है कि 15 जिलों के डीएम बदले गए हैं। इनौ जिलों के एसपी, सिटी एसपी और एसएसपी का ट्रांसफर किया गया है। बता दें कि महागठबंधन बनने के बाद दूसरी बार इतने बड़े पैमाने पर IAS और IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं।

किनकी ट्रांसफर चर्चा में

बिहार के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार राय को बेतिया का DM बनाया गया है। वह पहले CM नीतीश कुमार के सचिव भी रह चुके हैं। विनोद सिंह गुंजियाल लघु जल संसाधन विभाग के सचिव को मद्य निषेध उत्पाद निबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं उत्पाद आयुक्त के निबंधन महानिरीक्षक बी कार्तिकेय धनजी को हटाकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना का राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है। ट्रांसफर की लिस्ट में सबसे चर्चित नाम जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी और दामाद का है। बेटी लिपि सिंह (SP Lipi Singh)  को सहरसा के SP पद से हटाकर BMP-2 डेहरी ऑन सोन का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं, दामाद सुहर्ष भगत (IAS Suharsh Bhagat) को पूर्णिया के डीएम से हटाकर औरंगाबाद का डीएम बनाया गया है।

कहां-कहां के डीएम बदले गए ?

औरंगाबाद, खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सारण, बेतिया, कैमूर, सहरसा, बक्सर, सीवान, शेखपुरा, मोतिहारी, अरवल और शिवहर के डीएम बदले गए हैं।

कहां-कहां के SP और SSP बदले गए?

सीतामढ़ी, वैशाली, बेतिया, सहरसा और रोहतास के एसपी बदले गए हैं। वहीं, दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है।

छपरा के नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय को खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पटना का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी को कला संस्कृति एवं युवा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक कंवल तनुज को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

शिवहर के DM बने रामशंकर

सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव रामशंकर को शिवहर जिला का डीएम बनाया गया है। निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण अरुण कुमार ठाकुर को संयुक्त सचिव आपदा प्रबंधन विभाग बनाया गया है। चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक को गृह विभाग का महा निरीक्षक कारा और सुधार सेवाओं के पद पर पदस्थापित किया गया है।

खगड़िया DM आलोक रंजन घोष बने कृषि विभाग के निदेशक

खगड़िया के DM आलोक रंजन घोष को कृषि विभाग का निदेशक बनाया गया है। वहीं कटिहार के डीएम उदयन मिश्रा को विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी विभाग का निदेशक बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.