April 27, 2024, 11:59 am

Benefits Of Turmeric: नियमित हल्दी के इस्तेमाल से महिलाओं को कई समस्याओं से मिलती है निजात, डाइट में जरूर करें शामिल

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 28, 2024

Benefits Of Turmeric: नियमित हल्दी के इस्तेमाल से महिलाओं को कई समस्याओं से मिलती है निजात, डाइट में जरूर करें शामिल

Benefits Of Turmeric: हल्दी किचन में मौजूद एक मसाला है, जिसके सेवन से महिलाओं को कई फायदे मिलते हैं। महिलाओं में होने वाली तमाम समस्याओं से निजात दिलाने में हल्दी बहुत उपयोगी है। इसे रेगुलर तौर पर डाइट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं की हल्दी के इस्तेमाल से महिलाओं। की कौन दी समस्याएं दूर होती हैं।

क्या है पूरा मामला

हल्दी (Benefits Of Turmeric) का इस्तेमाल वर्षों से हमारी किचन में होता आ रहा है। इसका यूज लगभग हर घर में होता है। हल्दी शरीर की कई समस्याओं के दूर करने के साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। बहुत से स्किन प्रोडक्ट्स में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता हैं। हल्दी में कई गुण पाए जाते हैं जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ वायरल बीमारियों का खतरा कम होता हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व शरीर की सूजन को दूर करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं के लिए हल्दी अधिक फायदेमंद होती हैं।

इसके सेवन से महिलाओं में होने वाले हार्मोनल असंतुलन, पीरियड्स में होने वाली समस्याएं और पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती हैं। वहीं हल्दी के सेवन से महिलाओं में एंड्रोजन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से महिलाओं के लिए हल्दी के अन्य फायदों के बारे में।

पीरियड्स के दर्द से राहत

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व पीरियड्स में होने वाली दर्द, ऐंठन और कमजोरी को हल्दी के सेवन से कम किया जा सकता हैं। बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सूजन की समस्या भी होती है। ऐसे में इसके सेवन से सूजन कम होने में मदद मिलती है।

मेनोपॉज के लक्षणों को कम करें

हल्दी में मौजूद तत्व मेनोपॉज के लक्षणों को कम करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। मेनोपॉज शुरु होने से पहले महिलाओं में मूड स्विंग्स, तनाव और घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ जाती हैं। ऐसे में हल्दी के सेवन से ये सब समस्याएं दूर होने के साथ रात में पसीना आने की समस्या से राहत मिलती हैं।

थायराइड

थायरॉइड ऑटोइम्यून स्थिति है। ये समस्या महिलाओं में काफी कॉमन है। ऐसे में महिलाएं हल्दी के सेवन से थायराइड के लक्षणों को कम करके असंतुलित हार्मोन की समस्या को दूर करता हैं। वही इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ थायरॉयड ग्रंथि की समस्या कम होती हैं।

यह भी पढ़ें…

Lok Sabha Election 2024: UP के चुनावी मैदान में बीजेपी के अबतक 63 उम्मीदवार, जानें किसको कहां से मिला टिकट?

प्रजनन क्षमता सुधारें

जो महिलाएं अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ना चाहती हैं। उनके लिए हल्दी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। हल्दी ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने के साथ एग को डैमेज होने से बचाती हैं। हल्दी की तासीर गर्म होती है, जो महिलाओं मे पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती हैं।

पीसीओएस के लक्षणों को कम करें

हल्दी पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। इसके सेवन से इंसुलिन प्रतिरोध की को कम करके और एंड्रोजन के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है। हल्दी के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.