October 27, 2024, 6:49 pm

Accident News: टक्कर मारकर कार ड्राइवर फरार, लड़की की हालत गंभीर

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday June 29, 2024

Accident News: टक्कर मारकर कार ड्राइवर फरार, लड़की की हालत गंभीर

Accident News: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद से हिट एंड रन का दर्दनाक मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे चल रही एक लड़की को पीछे से टक्कर मारती है। इसके बाद लड़की करीब 10 फीट दूर जा गिरी। घटना के बाद आरोपी कार ड्राइवर फरार हो गया। घायल लड़की को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, गाजियाबाद (Accident News) के इंदिरापुरम इलाके के नीति खंड का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें एक लड़की सड़क किनारे चल रही थी। इसी दौरान पीछे से एक सफेद रंग की कार आई और लड़की को टक्कर मार दी। लड़की बोनट पर गिरी और उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरी। इस हादसे के बाद आरोपी कार ड्राइवर ने रुकना उचित नहीं समझा। उसने कार की स्पीड बढ़ा दी और वहां से फरार हो गया। इस हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग दौड़े। उन्होंने सड़क पर पड़ी लड़की को उठाया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे पीने के लिए पानी दिया गया और पास के डॉक्टर के पास उसका इलाज कराया गया। इसके बाद लड़की के परिजन आ गए। उन्होंने घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें…

Lizard in Samosa: समोसे में निकली छिपकली, मच गया हड़कंप…उल्टी करके हालत हुई खराब

पुलिस ने लिया एक्शन

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि परिजन अभी अपनी लड़की के इलाज में व्यस्त हैं। उनकी तरफ से अभी किसी भी तरह की शिकायत नहीं की है। पुलिस ने वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.