October 27, 2024, 6:50 pm

Supertech News: सुपरटेक चेयरमैन आरके अरोड़ा समेत 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज, ये है वजह

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday June 27, 2024

Supertech News: सुपरटेक चेयरमैन आरके अरोड़ा समेत 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज, ये है वजह

Supertech News: नोएडा में सुपरटेक ग्रुप की मुश्किलें एकबार फिर बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल, कोर्ट के आदेश पर दिल्ली की एक महिला ने सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि फ्लैट बुक करने के नाम पर उससे 43.08 लाख रूपए हड़प लिए गए। आरके अरोड़ा और मोहित अरोड़ा के खिलाफ हर हफ्ते ऐसे कई केश आते हैं लेकिन इसके बावजूद ये हर बार गिरफ्तार होने से बच जाते हैं।

क्या है पूरा मामला

बतादें, नोएडा कोतवाली (Supertech News) सेक्टर 39 में कोर्ट के आदेश पर दिल्ली की एक महिला ने सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि फ्लैट बुक करने के नाम पर उससे 43.08 लाख रुपए की ठगी करली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करदी है।

द रोमानो टॉवर प्रोजेक्ट में बुक कराया था घर

दिल्ली ईस्ट ऑफ कैलाश की मीता सेठी ने कोर्ट में दिए एप्लीकेशन में बताया की सुपरटेक बिल्डर ने साल 2012 में नोएडा के सेक्टर 118 में द रोमानो नाम से एक परियोजना की शुरुआत की थी। आरोप है की इस आवासीय परियोजना के बारे में कई लुभावने वादे किए गए थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता को नोएडा में घर लेना था। शिकायतकर्ता ने साल 2012 में सुपरटेक बिल्डर से नोएडा के द रोमानो टॉवर प्रोजेक्ट में एक घर बुक कराया। इसके लिए जुलाई 2012 से मई 2016 तक 4308636 रुपयों का भुगतान किया। इसके बाद से शर्तों के मुताबिक फ्लैट नही दिया गया और परियोजना पर काम नही हो रहा था। इसके बाद 2018 में RERA से शिकायत भी की थी। UP RERA ने बिल्डर को ब्याज के साथ रकम वापस करने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें…

Laborer’s Death: सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी में दबे दो मजदूर, एक ने तोड़ा दम

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया की सुपरटेक बिल्डर, एमडी आरके अरोड़ा, मोहित अरोरा, योगेश गोस्वामी, अनिल कुमार शर्मा, अनिल कुमार जैन, पीके गोयल, संदीप जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसपर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.