March 28, 2024, 7:04 pm

झारखंड: 17 IAS का ट्रांसफर, जानें किसे क्या जिम्मेदारी ?

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday February 25, 2022

झारखंड: 17 IAS का ट्रांसफर, जानें किसे क्या जिम्मेदारी ?

झारखंड (Jharkhand) की हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 17 IAS का ट्रांसफर कर दिया है। खास बात यह है कि इनमें कई जिलों के डीसी (DC) भी शामिल हैं। इस बाबत कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की है।
किसे क्या प्रभार ?
गढ़वा (Gadhva) – उपायुक्त राजेश कुमार पाठक को नगर विकास एवं आवास विभाग में नगरीय प्रशासन के निदेशक बनाए गए हैं। जबकि घोलप रमेश गोरख को गढ़वा के डीसी का प्रभार दिया गया है।
गुमला (Gumla) – डीसी शिशिर कुमार सिन्हा को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
लोहरदगा (Lohardaga) – डीसी दिलीप कुमार टोप्पो को खेलकूद निदेशक नियुक्त किया गया है।
हजारीबाग (Hazaribagh)- नगर निगम आयुक्त गरिमा सिंह लोहरदगा की नई डीडीसी बनाई गई हैं।
गिरिडीह (Giridih)- डीसी राहुल कुमार सिन्हा पर्यटक निदेशक बनाए गए हैं। नमन प्रियेस लकड़ा गिरिडीह के नए डीसी बनाए गए हैं पहले वो आदिवासी कल्याण आयुक्त थे।
जमशेदपुर (Jamshedpur) – डीसी सूरज कुमार अब झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.