September 21, 2024, 6:08 pm

Weather news :- दिल्ली में तापमान में तेजी से आएगी गिरावट, समय से पहले मिली ठंड की आहट

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday September 21, 2024

Weather news :- दिल्ली में तापमान में तेजी से आएगी गिरावट, समय से पहले मिली ठंड की आहट

Weather news :- उत्तर भारत में मॉनसून अपने आखिरी दौर में है। सितंबर के तीसरे हफ्ते में ही दिल्ली का मौसम भी बदलने लगा है। दिल्ली में रात के समय ठंड भी महसूस होने लगी है। 19 सितंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था।

हालांकि, पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। लेकिन तापमान के गिरते पैटर्न को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान तेजी से गिरेगा और ठंड समय से पहले दस्तक दे देगी। इस दौरान मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भी अपडेट दिया है।

तेजी से गिरेगा दिल्ली का तापमान

पिछले 14 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सितंबर महीने में दिल्ली का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। आने वाले दिनों में इसके और तेजी से नीचे जाने की संभावना है। दरअसल मौसम विभाग ने दिल्ली में 25 सितंबर से भारी बारिश का अपडेट दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते बारिश से राहत मिली रहेगी लेकिन आने वाले हफ्ते में भारी बारिश होगी। इस दौरान दिल्ली का तापमान तेजी से नीचे जाएगा और दिल्ली में हल्की ठंड की दस्तक हो जाएगी।

Greater Noida news :- सुपरटेक बिल्डर पर प्राधिकरण ने लगाया 5 करोड़ का जुर्माना, दूषित पानी पीने से 1500 लोग बीमार

पूरे हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

बीते 3 दिनों से दिल्ली में बारिश का दौर थमा हुआ है। हालांकि, इस दौरान तापमान काफी नीचे चला गया था। अब मौसम विभाग ने बताया है कि 24 सितंबर तक दिल्ली में बारिश की संभावना कम है। लेकिन 25 सितंबर से दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा और पूरे सितंबर महीने हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश के कारण पूरे दिल्ली-एनसीआर में तापमान तेजी से नीचे गिरेगा और लोगों को कंबल-रजाई भी निकालने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली में इस साल ठंड समय से पहले दस्तक दे देगी। हालांकि, इसके पीछे और भी कारण बताए जा रहे हैं, जिसके लिए मौसमों का बदला हुआ पैटर्न भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.