October 18, 2024, 10:01 am

Valmiki Jayanti 2024 : कर्नाटक के सभी सरकारी आवासीय स्कूलों का बदलेगा नाम, CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday October 17, 2024

Valmiki Jayanti 2024 : कर्नाटक के सभी सरकारी आवासीय स्कूलों का बदलेगा नाम, CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान

Valmiki Jayanti 2024 : कर्नाटक के सरकारी आवासीय विद्यालयों का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि आवासीय विद्यालय होगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार, 17 अक्टूबर को घोषणा की कि राज्य के सभी सरकारी आवासीय विद्यालयों का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि आवासीय विद्यालय किया जाएगा।

IPL auction 2025 :- जानिए कब और कहां होगा IPL 2025 का ऑप्शन, वेन्यू की तलाश कर रहा BCCI

क्या है मामला :- 

इसके साथ ही, रायचूर विश्वविद्यालय का नाम भी बदलकर महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय रखा जाएगा। यह फैसला वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा लिया गया, जो महर्षि वाल्मीकि की विरासत और योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी आवासीय विद्यालयों का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि आवासीय विद्यालय रखा जाएगा। उन्होंने यह घोषणा वाल्मीकि जयंती के अवसर पर की, जो रामायण के श्रद्धेय लेखक महर्षि वाल्मीकि के सम्मान में मनाई जाती है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर दी वाल्मीकि को श्रद्धांजलि :- 

इससे पहले आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने एक्स पर कई पोस्टें की जिसमें वाल्मीकि को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दलित प्रतिभा के धनी आदि कवि वाल्मीकि का जीवन और उपलब्धियां हम सभी के लिए प्रेरणा बनें, जिन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की और दिखाया कि प्रतिभा जन्म से नहीं, बल्कि एक उपलब्धि है।

Read more news at :- gulynews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published.