April 27, 2024, 12:34 am

Noida: नमस्ते कर लोगों का चेन लुटने वाला बदमाश ढेर, पुलिस ने किया एनकाउंटर

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday August 7, 2022

Noida: नमस्ते कर लोगों का चेन लुटने वाला बदमाश ढेर, पुलिस ने किया एनकाउंटर

Noida: उत्तर प्रदेश में नोएडा कमिश्नरेट की पुलिस बेहद एक्टिव है। पुलिस ने एक बार फिर एनकाउंटर कर नमस्ते गैंग (Namaste Gang) के एक  बदमाश को पकड़ा है। खास बात यह है कि यह जबरदस्त एनकाउंटर पुलिस ने आज सुबह किया।

किसका एनकाउंटर ?

https://gulynews.com को मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा पुलिस ने आज सुबह एक बड़ा एनकाउंटर किया। पुलिस का यह एनकाउंटर नमस्ते गैंग (Namaste Gang) के एक मेंबर के साथ हुआ। पता चला है कि नमस्ते गैंग का एक मेंबर बब्बू चेन स्नैचिंग के इरादे से नोएडा आया था। लेकिन वो आज वारदात को अंजाम देता उसके पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई करते हुए बब्बू को गोलीमारकार पकड़ा। 

वीडियो यहां देखें:-

कैसे हुआ एनकाउंटर ?

नमस्ते गैंग का एक साथी बब्बू चैन स्नैचिंग के इरादे से नोएडा में था। वह मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देता था। वो लोगों को नमस्ते कर चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आज जब इसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। पुलिस पर गोली चलाने की भी कोशिश की। लेकिन नोएडा पुलिस सतर्क थी। उसने समय रहते बब्बू का एनकाउंटर किया। और पकड़ लिया। 

यह पूरा मामला सेक्टर 39 थाने का है और सलारपुर के पास इस एनकाउंटर को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक स्नैचर बब्बू पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:-

नोएडा अथॉरिटी की बड़ी प्लानिंग, इन सेक्टरों में दुकान और कैफेटेरिया खोलेगी। आप भी ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published.