May 4, 2024, 2:28 am

UP News: दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार, दूल्हा करता रहा इंतजार… खाली हाथ लौटी बारात

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday February 2, 2024

UP News: दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार, दूल्हा करता रहा इंतजार… खाली हाथ लौटी बारात

UP News: उत्तर प्रदेश के एक जिले से प्रेम संबंध का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यूपी के एक जिले में एक दुल्हन अपनी शादी वाले दिन ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन घर से ब्यूटी पार्लर में जयमाला के किए तैयार होने गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। दूल्हा स्टेज पर बैठा दुल्हन के आने का इंतजार करता रहा। तब तक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी। आखिर ने बारात को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वह ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने फरार हो गई। इधर, दूल्हा जयमाल के लिए स्टेज पर बैठा उसका इंतजार करता रहा। जैसे ही उसे दुल्हन के फैसले के बारे में पता चला उसके होश उड़ गए। आखिर में बारात बिना दुल्हन विदा कराए लौट गई। दरअसल, मामला दुल्हन के प्रेम प्रसंग था जिस वजह से उसने शादी से इंकार कर दिया। इस घटना से दूल्हे पक्ष के लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। फिलहाल, पुलिस फरार दुल्हन की तलाश कर रही है। अधिकारी ने बताया कि खोजबीन के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

पूरा मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के बंदीमाता रोड़ स्तिथ एक गांव का है। जहां सोमवार की रात कानपुर देहात से रात में बारात आई थी। बारात का स्वागत सत्कार हुआ, नाश्ता पानी करवाया गया। अगवानी भी हो चुकी थी। अन्य रस्मों को अदा कर दूल्हे को स्टेज पर बैठाया गया। सभी बाराती नाच गा रहे थे। लेकिन घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली दुल्हन अभी तक नहीं लौटी थी।

यह भी पढ़ें…

Supertech Issues: सुपरटेक समूह प्रमुख की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, जाने क्या है वजह

इसपर परिजनों ने उसे फोन मिलाया तो पता चला कि दुल्हन शादी ही नहीं करना चाहती है। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जब इसकी जानकारी दूल्हे पक्ष को हुई तो बारातियों में सन्नाटा पसर गया। काफी बातचीत के बाद बात नहीं बनी तो दूल्हे वाले बारात लेकर खाली हाथ वापस लौट गए। उधर, दुल्हन के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.