October 18, 2024, 9:51 am

UP news :- बहराइच हिंसा के दो आरोपियों में से एक का हुआ एनकाउंटर, नेपाल भागने की कर रहे थे कोशिश

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday October 17, 2024

UP news :- बहराइच हिंसा के दो आरोपियों में से एक का हुआ एनकाउंटर, नेपाल भागने की कर रहे थे कोशिश

UP news : रामगोपाल मिश्रा को गोली मारने वाले सरफराज और तालिब का पुलिस ने एनकाउंटर किया। दोनों नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को बहराइच हिंसा के आरोपियों सरफराज और तालिब का एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में सरफराज और तालिब को लगी गोली लगी है। दोनों घायल हुए हैं। अब्दुल हमीद समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Greater Noida news :- इस सोसायटी में आवारा कुत्तों ने दो बच्चों पर किया हमला, दांत लगने से गहरे घाव

क्या है मामला :- 

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। सरफराज पर आरोप है कि उसने रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या की थी। कहा जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस पर पहले गोलियां चलाई जवाबी कार्रवाई में दोनों को पुलिस ने गोली मार दी। दोनों आरोपी घायल है।

गौरतलब है कि रविवार को बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर गोली लगने से 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी और पथराव तथा गोलीबारी में करीब छह लोग घायल हो गए थे।

55 संदिग्ध गिरफ्तार :

इस घटना के बाद तोड़फोड़ और आगजनी की गई। भीड़ ने घरों, दुकानों, शोरूम, अस्पतालों, वाहनों आदि में आग लगा दी जिसके बाद बहराइच पुलिस ने कई अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर अब तक 55 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

इंटरनेट बहाल :

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से बंद इंटरनेट सेवा चार दिन बाद गुरुवार को बहाल कर दी गई और पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। स्थानीय अधिकारी हिंसा प्रभावित महाराजगंज कस्बे में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में काम कर रहे हैं और निवासियों से सांप्रदायिक सद्भाव को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.