September 19, 2024, 9:34 pm

Stomach Diseases: पेट से जुड़ी समस्या के 7 संकेत, ऐसे करें पहचान….

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday May 1, 2024

Stomach Diseases: पेट से जुड़ी समस्या के 7 संकेत, ऐसे करें पहचान….

Stomach Diseases: आज के समय में बिगड़ी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोगों में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही है। अगर आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं, तो इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। जानें अनहेल्दी गट के कुछ लक्षणों के बारे में…

स्वस्थ शरीर (Stomach Diseases )के लिए आंतों का स्वस्थ होना भी जरूरी है। अगर आपको आंतों से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो इससे पाचन तंत्र पूरी तरह बिगड़ सकता है। आंतों के खराब होने पर शरीर में टॉक्सिन भी जमा होने लगते हैं। इसके कारण आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा हो सकता है। आंतों से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं। जो बताते हैं कि आपको अपनी गट हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। इस बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ तनुजा गोहाने ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन लक्षणों के बारे में।

गट हेल्थ से जुड़े इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज…

लगातार पाचन संबन्धित समस्याएं होना

अगर आपकी आंते स्वस्थ नहीं तो आपके लिए खाना पचाना मुश्किल होगा। इसके कारण शरीर को न्यूट्रिएंट्स सोखने में भी परेशानी होगी। ऐसे में आपको डायरिया, गैस, कब्ज और हर्ट बर्न जैसी समस्याएं होने लगेंगी।

अचानक वजन में बदलाव

अगर आपकी आंते स्वस्थ नहीं, तो शरीर को पोषक तत्व सोखने में परेशानी होगी। यह वजन में बदलाव होने का कारण भी बन सकता है। इसके कारण आपका वजन अचानक बढ़ने या घटने लगेगा।

थकावट रहना या नींद न आना

सेरोटोनिन मूड और नींद को कंट्रोल करने वाला हार्मोन हैं, जो आंतों में बनता है। लेकिन अगर आपकी आंते खराब है, तो आपको ज्यादा थकावट रहने लगेगी। इसके कारण आपको नींद न आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

स्किन इरिटेशन होना

त्वचा की समस्याएं भी आपकी गट हेल्थ से जुड़ी हो सकती हैं। चेहरे पर एक्ने या स्किन इंफेक्शन भी इंफ्लामेशन के कारण हो सकता हैं। ये समस्याएं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा करती हैं। इसके कारण बॉडी में टॉक्सिन भी बढ़ जाते हैं, जो स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ा सकते हैं।

फूड इनटॉलेरेंस

अगर आपको फूड इनटॉलेरेंस की समस्या होने लगी है, तो यह भी खराब गट से संबन्धित हो सकता है। ऐसे में आपको कुछ चीजों के सेवन से परेशानी होने लगेगी। साथ ही, आपको बार-बार पाचन संबन्धित समस्याएं भी होंगी।

यह भी पढ़ें…

Supreme Court Decision: “बिना सात फेरों के हिंदू विवाह मान्य नहीं”, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

बार-बार बीमार पड़ना

अगर आप काफी समय से बार-बार बीमार हो रहे हैं, तो यह खराब गट का संकेत हो सकता है। गट हेल्थ खराब होने पर हमारे इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ता है। ज्यादा दवाओं के सेवन या खराब डाइट के कारण आपको यह परेशानी हो सकती है। ऐसे में इंफेक्शन और बीमारियां होने का खतरा भी ज्यादा रहता है।

मूड डिसऑर्डर होना

हमारे शारीरिक स्वास्थ्य का संबंध मानसिक स्वास्थ्य से भी होता है। अगर आपको आंतों से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो इसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी होगा। इसके कारण आपको मूड डिसऑर्डर भी हो सकते हैं। आप अक्सर चिड़चिड़ा और गुस्सेल महसूस कर सकते हैं। यह समस्या खराब डाइट लेने या दवाओं के अधिक सेवन से भी हो सकती है। वहीं ज्यादा तनाव लेना या शारीरिक व्यायाम न करना भी इसका कारण हो सकता है। अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत नजर आता है, तो आपको डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.