April 24, 2024, 7:24 am

Uttrakhand: बर्फबारी किसी के लिए मुसीबत.. किसी के लिए मनमोहक

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday January 23, 2022

Uttrakhand: बर्फबारी किसी के लिए मुसीबत.. किसी के लिए मनमोहक

उत्तराखंड (Uttrakhand) के पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी का दौर जारी है। खासतौर से उच्च हिमालयी इलाकों में हो रही बर्फबारी के करण मैदानी इलाकों में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड है। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और ठिठुरन बढ़ गई है।

बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

भारी बर्फबारी के कारण उत्तराखंड (Uttrakhand) में ठंड में जोरदार इजाफा देखा जा रहा है। कड़ाके की सर्दी से पूरे प्रदेश में लोगों की मुश्किलें बढ़ा गई हैं. पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी ने लोगों के लिए रोजमर्रा की चीजों की किल्लत बढ़ा दी है.. तो यातायात तो जैसे थम सा गया है. देहरदून साहित मैदानी इलाकों में भी बढ़ी ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

कहां कहां बर्फबारी ?

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री- यमुनोत्री धाम में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इसके साथ ही बर्फबारी के कारण मसूरी नैनीताल, चमोली, बदरीनाथ, केदारनाथ जैसे पहाड़ी इलाकों में चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर दिखाई दे रही है। बर्फबारी और शून्य से कई डिग्री नीचे तापमान के कारण पाइपलाइनों में पानी जम गया है। बढ़ती सर्दी के बीच पीने का पानी जुटाना भी लोगों के लिए पहाड़ जैसे काम साबित हो रहा है। हालांकि जारी बर्फबारी ने कुछ लोगों के चेहरों पर मुस्कान बढ़ा दी है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते घुमने आने वाले सैलानियों के लिए ये मौसाम काफी मजेदार साबित हो रहा है।

सैलानियों के आने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं क्योंकि सैलानी के कारण स्थानीय स्तर पर सामानों की ना केवल बिक्री होती है बल्कि सामनों की खपत भी होती है।इस बीच मौसम विभाग ने अभी और ठंड की चेतावनी जारी की है। साथ ही उत्तराखंड समेत देश के बाकी हिस्सों में बारिश का भी अनुमान जताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.