May 8, 2024, 4:25 am

Noida News: लगातार तीसरी बार फोनरवा अध्यक्ष बने योगेंद्र शर्मा, 89 वोटों से हारे राजीव गर्ग

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday January 8, 2024

Noida News: लगातार तीसरी बार फोनरवा अध्यक्ष बने योगेंद्र शर्मा, 89 वोटों से हारे राजीव गर्ग

Noida News: नोएडा में योगेंद्र शर्मा ने लगातार तीसरी बार फोनरवा अध्यक्ष बने हैं। योगेंद्र शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी राजीव गर्ग को 89 वोटों से हराकर ये जीत हासिल की है। इस चुनाव में योगेंद्र शर्मा का पूरा पैनल जीता है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक नोएडा में योगेंद्र शर्मा लगातार तीसरी वार फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) में अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को हुए फोरनवा चुनाव में उन्होंने 155 वोट प्राप्त कर जीत हासिल कर ली। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी राजीव गर्ग को 89 वोटों से हरा दिया। अध्यक्ष के साथ ही महासचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर योगेंद्र शर्मा पैनल के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

Advertisement
Advertisement

रविवार सुबह शुरू हुई मतदान प्रक्रिया रात करीब सात बजे तक जारी रही। देर रात निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम जारी कर दिए। फोनरवा चुनाव के 21 पदों के लिए 225 सदस्यों ने मतदान किया। इससे पहले सुबह 10 बजे से सेक्टर-52 स्थित सामुदायिक केंद्र में मतदान शुरू हुआ। गहमा गहमी के बीच दोपहर तक मतदान हुआ। इसके बाद शाम को मतगणना कराई गई। दोनों पैनल देर रात मतगणना स्थल पर डटे रहे। योगेंद्र शर्मा पैनल को जीत को घोषणा के बाद जश्न शुरू हो गया। साथियों ने माला पहनाकर पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए बधाई दी।

फोनरवा चुनाव में योगेंद्र शर्मा पैनल के वरिष्ट उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अशोक मिश्रा रविवार को चर्चा में रहे। फोनरवा में पिछले दो बार से कोषाध्यक्ष रहे अशोक इस बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनावी मैदान में थे। उन्होंने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 151 मत पाकर जीत हासिल की।

योगेंद्र शर्मा का पैनल

पद- प्रत्याशी- वोट
अध्यक्ष – योगेंद्र शर्मा 155

महासचिव – केके जैन 130
कोषाध्यक्ष -पवन यादव 143

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा 151

वरिष्ठ उपाध्यक्ष -विजय भाटी 115

वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान 122

वरिष्ठ उपाध्यक्ष – सुशील यादव-122

उपाध्यक्ष – अशोक शर्मा 141

उपाध्यक्ष प्रदीप वोहरा 144

उपाध्यक्ष -लाट साहब लोहिया 145

उपाध्यक्ष -संजय चौहान 136

सह कोषाध्यक्ष- भूषण शर्मा 137

विधि सचिव – उमाशंकर शर्मा 144

सचिव – विनोद शर्मा 132

सचिव – सुखवीर 124

सचिव -देवेंद्र 142

सचिव -जीएस सचदेवा 130

संयुक्त सचिव -शुशील शर्मा 137

संयुक्त सचिव -कोशिन्दर यादव 149

संयुक्त सचिव – ह्रदयेश 129

संयुक्त सचिव – राजेश सिंह 122

यह भी पढ़ें…

Noida News: इस तरह से 25 फीसदी जमा करने पर रजिस्ट्री कराने में होगी आसानी

महासिचव पद के निर्दलिय प्रत्याशि राजीव चौधरी को 66 वोट मिले

राजीव गर्ग पैनल के प्रत्याशी:
अध्यक्ष राजीव गर्ग -66,
महासचिव सुखदेव शर्मा को 84
कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह बंसल 75 मत
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी यादव 83
वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी उप्पल 95
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह 89
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार राणा 71
उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव 89
कन्हैया अवाना 62
विद्यासागर 60,
पुष्पा शाह 74
विधि सचिव लक्ष्मी नारायण 70
सचिव अनीता 76,
सचिव जगदीश यादव 85
सचिव अनिल कुमार 77
सचिव सुभाष चौहान 90,
सह सचिव गौरव यादव 91
सह सचिव नरोत्तम शर्मा 89,
सह सचिव हीरालाल गुप्ता 65,
सह सचिव दिगंबर नौटियाल को 62
सह कोषाध्यक्ष पुनीत शुक्ला 84

Leave a Reply

Your email address will not be published.