May 3, 2024, 6:32 pm

Noida News: फेक करेंसी का कारोबार करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday December 4, 2023

Noida News: फेक करेंसी का कारोबार करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोशल मीडिया के जरिए नकली भारतीय करेंसी का कारोबार करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के सात लोगों को अरेस्ट भी कर लिया है। सातों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इसके अलावा शनिवार को NIA ने यूपी के शाहजहांपुर जिले में भी छापेमारी की है। NIAने यहां से तीन आरोपियों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बरामद की साढ़े 6 लाख की फेक करेंसी…

नोएडा थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल वर्ष 2023 को थाना पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि बाद में दो व्यक्ति की और गिरफ्तारी हुई थी। इनके पास से पुलिस ने छह लाख 48 हजार की भारतीय नकली मुद्रा बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसके बाद इन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही नकली नोट के कारोबार को अंजाम देने लगे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सातों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं इस गैंग का एक सदस्य गौरव भल्ला अभी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। फरार आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

नोएडा में गिरफ्तार हुए हैं ये सात आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैज खान उर्फ नवाब, आदित्य गुप्ता, आयुष गुप्ता, शिबू खान, हरिओम अत्री, मोबिन तथा अरविंद कुमार सिंह उर्फ सिंघानिया के रूप में हुई है।

शाहजहांपुर में भी फेक करेंसी का कारोबार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर में भी शनिवार को NIA ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से नकली नोट, लैपटॉप और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। NIA की टीम सभी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। छापेमारी की कार्रवाई शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में हुई है। पुलिस ने आदित्य प्रताप सिंह उर्फ विवेक ठाकुर, विशाल और जानिब नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में NIA को अभी और बहुत कुछ हाथ लग सकता है। फिलहाल छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों में आदित्य प्रताप सिंह उर्फ विवेक ठाकुर के तार नकली नोट के मामले में बैंगलोर से जुड़े हुए हैं। NIA आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बैंगलोर के लिए रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.