September 29, 2024, 2:57 pm

Noida news :- गूगल मैप के जरिए ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, गाड़ियों को बनाता था निशाना

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday September 29, 2024

Noida news :- गूगल मैप के जरिए ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, गाड़ियों को बनाता था निशाना

Noida news :- गूगल मैप के जरिये जाम वाली लोकेशन पर जाकर जाम में खड़ी गाड़ियों के अंदर से लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चुराने वाले ठक-ठक गिरोह के सरगना को सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने शनिवार को अपने शिकंजे में ले लिया है। पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर दस लैपटॉप भी बरामद किए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 40 मुकदमें दर्ज हैं। बता दें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसके चलते पुलिस ने आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी।

डीसीपी नोएडा ने सरगना को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम भी दिया है। अभिषेक के साथी गंगेश ने भी शहर में कई वारदात की है और अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। आपको बता दें कि नोएडा के अलावा भी आरोपी ने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के आंबेडकरनगर का रहने वाला अभिषेक उर्फ विक्रम ठक-ठक गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके दस साथियों को नोएडा पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। कई बार काफी नजदीक पहुंचने के बावजूद अभिषेक की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। शहर में सिलसिलेवार तरीके से वारदात करने के कारण नोएडा पुलिस उसपर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही थी उसी दौरान दिल्ली पुलिस के सहयोग से अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Noida news :- नोएडा में खुले नाले की लापरवाही ने ले ली युवक की जान, क्या अब खुलेंगी प्राधिकरण की आंखें

Leave a Reply

Your email address will not be published.