October 25, 2024, 4:55 pm

Noida news :- 17 स्कूलों के 119 छात्रों ने दिखाया संस्कृत का जलवा, विश्व भारती स्कूल ने मारी बाजी

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday October 24, 2024

Noida news :- 17 स्कूलों के 119 छात्रों ने दिखाया संस्कृत का जलवा, विश्व भारती स्कूल ने मारी बाजी

Noida News : विश्व भारती पब्लिक स्कूल में मंगलवार को धनवती शंभु नाथ अम्बरदार अंतरविद्यालय संस्कृत समाचार वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्ष 2003 से प्रारंभ हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में इस वर्ष दिल्ली-एनसीआर के 17 विद्यालयों के 119 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय समिति के वीके गंजू, वीएन सहगल, डॉ. सरोज कौल और प्रधानाचार्या वीरा पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

प्रथम स्थान किया प्राप्त

इस अवसर पर छात्रों ने संस्कृत में “धीरे धीरे मेरी जिंदगी में आना” गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन डॉ. नवीन पांडेय और डॉ. अनमोल शर्मा के निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रज्ञान पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान, समरविल नोएडा ने द्वितीय स्थान और विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हालांकि, नियमानुसार चल वैजयंती (रोलिंग ट्रॉफी) दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा को प्रदान की गई।

Noida news :- नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन 50 करोड़ के अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

भारतीय संस्कृति पर जोर

विद्यालय की प्रधानाचार्या वीरा पांडेय ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस तरह के आयोजन छात्रों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति की धरोहर है और इसे संरक्षित करना सभी का कर्तव्य है।

Read more news at:- gulynews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published.