September 20, 2024, 2:56 am

वियतनाम में तूफान ‘यागी’ ने मचाई भारी तबाही, अब तक 141 लोगों की मौत

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday September 11, 2024

वियतनाम में तूफान ‘यागी’ ने मचाई भारी तबाही, अब तक 141 लोगों की मौत

वियतनाम :- वियतनाम में तूफान ‘यागी’ ने भारी तबाही मचाई है। वियतनाम के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ के बाद मंगलवार को हजारों लोग छतों पर फंसे रहे और सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते रहे।

इस दौरान मरने वालों की संख्या 141 हो गई है। 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार तूफान की वजह से इतनी भारी बारिश हुई है कि दशकों में पहली बार बाढ़ आई है। उफनती और तेज बहती रेड नदी के किनारे वाले हिस्से जलमग्न हो गए हैं। लोगों को नावों में बैठकर अपना घर खाली करना पड़ा है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ी आबादी, जल्द खत्म होगी लंबी जाम की परेशानी

ढह गया पुल

उत्तरी वियतनाम में तूफान की वजह से एक पुल ढह गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि 375 मीटर लंबे फोंग चाऊ पुल के ढहने के बाद मोटरबाइक और कार समेत कम से कम 10 वाहन रेड नदी में गिर गए। पुल के गिरने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि फू थो प्रांत में पुल कैसे ढह गया। वीडियों में एक ट्रक को नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद 13 लोग लापता हैं। बचाव अभियान जारी है, पुल का एक हिस्सा सही सलामत नजर आ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.