May 3, 2024, 2:17 am

Noida: कैसे गिरेगा सुपरटेक का ट्विन टॉवर, ट्रायल से पहले जानिए पूरी प्रक्रिया

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday April 9, 2022

Noida: कैसे गिरेगा सुपरटेक का ट्विन टॉवर, ट्रायल से पहले जानिए पूरी प्रक्रिया

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट के ट्विन टॉवर गिराने के काम में तेजी लाई गई है। ट्विन टॉवर को ध्वस्त करने वाली कंपनी EDIFICE इस काम में तेजी से जुटी है। टॉवर गिराने के लिए कल ट्रायल रन किया जाना है। 10 अप्रैल को दोपहर करीब 2.15 बजे विस्फोट किया जाएगा। आज पुलिस की निगरानी में विस्फोटकों को नोएडा पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- नोएडा पुलिस कमिश्नर की नई पहल, नवरात्रि पर बड़ा तोहफा 

नवरात्रि के मौके पर शुभ काम, बच्चों को मिला डे-केयर

ट्विन टॉवर के बेसमेंट के  B1 और 14वीं मंजिल पर ट्रायल ब्लास्ट किया जाएगा। इस काम में  करीब 5 से 6 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस दौरान तमाम तरह की सावधानियां बरती जा रही है। ट्रायल ब्लास्ट के दौरान स पास की सोसायटी के लोगों को घरों में रहना होगा। टॉवर और ATS के सामने का रोड बन्द किया जाएगा।

कैसे किया जाएगा विस्फोट 

टॉवर को गिराने के लिए टॉवर के पिलर में पहले होल किया जाएगा।

ऐसे करीब 5 हजार होल्स किए जाएंगे।

5 हजार होल्स में विस्फोटक भरा जाएगा।

अगर कल का ट्रायल सफल रहता है तो मई के दूसरे हफ्ते में ट्विन टॉवर गिराने का काम पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:- बिल्डर्स की अब नहीं चलेगी मनमानी। नोएडा प्राधिकरण ने बदला ये नियम।

 

बिल्डर्स की अब नहीं चलेगी मनमानी। नोएडा प्राधिकरण ने बदला ये नियम।

Leave a Reply

Your email address will not be published.