May 3, 2024, 6:30 pm

Greater Noida News: इस वजह से इस कंपनी के कर्मचारियों ने मुआवजे को लेकर कंपनी में मचाया बवाल

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday December 29, 2023

Greater Noida News: इस वजह से इस कंपनी के कर्मचारियों ने मुआवजे को लेकर कंपनी में मचाया बवाल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान करने वाली खबर है। जिसमे एक कंपनी की एक महिला कर्मचारी की मौत के बाद कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने जमकर बवाल किया। कर्मचारियों ने कंपनी में तोड़फोड़ की जिसके कारण 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है की मृतक महिला कंपनी के सुपरवाइजर की डांट के बाद घर गई थी। फिर उसकी मौत हो गई। जिसे सुनकर अन्य कर्मचारी भड़क गए और मुवावजे की मांग करने लगे। मुवावजा न मिलने पर उन्होंने कंपनी में अफरा तफरी का माहौल पैदा कर दिया। सुपरवाइजर से मारपीट की। धक्का मुक्की के दौरान कई लोग घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

क्या है पूरा मामला:

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा में कंपनी में काम करने वाली जिस महिला की मौत हुई वो मूलरूप से मऊ के इकबालपुर निवासी राजमती उम्र (42) अपने पति सुभाष और दो बच्चों के साथ कसाना में रहती थी। वह साइट-5 स्थित गारमेंट्स कंपनी राजलक्ष्मी में काम करती थीं। रोजाना की तरह राजमती मंगलवार को ड्यूटी पर गई थीं। सहकर्मियों ने बताया कि मंगलवार को उनको दिया गया काम अधूरा था, इससे नाराज होकर ठेकेदार व सुपरवाइजर ने अभद्र व्यवहार कर पंचिंग कार्ड छीन लिया था। उसे एक सप्ताह के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया। इससे महिला को गहरा सदमा पहुंचा। तबीयत खराब होने पर राजमती को घर भेज दिया गया। जहां उसकी तबीयत और बिगड़ गई। रविवार रात को उसे कसाना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह करीब 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से महिला की जान जाने की बात कही है।

Advertisement
Advertisement

परिजनों के लिए मुआवजे की मांग पर कंपनी में सहकर्मियों ने किया हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी कंपनी में हंगामा करने लगे। उन्होंने सुपरवाइजर और ठेकेदार पर महिला को  प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए परिजनों  को मुआवजा दिए जाने की मांग की। अधिकारियों से झड़प होने के बाद कर्मचारियों ने कंपनी में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर मची अफरातफरी के बीच प्रदर्शन कर रहीं करीब 30 महिलाकर्मी बेहोश हो गईं। इनमें बबली, कमलेश, रजनी, प्रेम लता, प्रिया, नीतू, करिश्मा, रजनी, मोनिका, बीना, चांदनी, मीनू आदि समेत अन्य को पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से चार आईसीयू में भर्ती हैं जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अधिक काम देकर किया जा रहा था परेशान

राजमती के देवर जितेंद्र कुमार का आरोप है कि सुपरवाइजर और ठेकेदार कई दिन से महिला को अधिक काम देकर परेशान कर रहे थे। दिया गया काम पूरा नहीं होने पर दोनों अभद्र व्यवहार करते थे। राजमती का आईकार्ड छीनकर एक सप्ताह के लिए जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया। इससे राजमती तनाव में आ गई थी। कुछ देर बाद ही बेचैनी बढ़ गई थी। तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।राजलक्ष्मी कॉटन मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख एचआर विशाल श्रीवास्तव का कहना है , “महिला कर्मचारी की मौत घर पर तबीयत खराब होने के कारण हुई है। कंपनी में जो कुछ भी हुआ, वह कुछ कर्मचारियों की अफवाह के कारण हुआ। हंगामे के दौरान भीड़ के कारण कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं थीं। कुछ ही देर में सब सामान्य हो गया। महिला के परिजन की हर संभव मदद की जाएगी”

 यह भी पढ़े …

Business News: क्या फ्लैट की लीज खत्म होने पर छिन जाएगा आपका मालिकाना हक, आइए जानें….

Leave a Reply

Your email address will not be published.