May 20, 2024, 3:42 am

Greater Noida News: कोहरा बना आफत, यमुना एक्सप्रेसवे पर चार वाहनों की भिडंत

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday January 28, 2024

Greater Noida News: कोहरा बना आफत, यमुना एक्सप्रेसवे पर चार वाहनों की भिडंत

Greater Noida News: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे इलाके में भीषण कोहरा और शीतलहर जारी है। जिसके कारण सड़क हादसों में काफी हद तक बढ़ोत्तरी हुई है। घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर चार वाहन आपस में टकरा गए, जिसके कारण सवारियों से भरी बस में आग लग गई। आग लगने से बस में सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग बस से कूदकर डिग्गी से सामान निकालने लगे, जिसके चलते एक यात्री को कार ने टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं बताया जा रहा है की सवारियों से भरी बस इटावा जा रही थी।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार ग्रेटर नोएडा के जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात घने कोहरे में जीरो प्वाइंट से 30 किमी पर चार वाहन टकरा गए। हादसे से बस में आग लग गई। यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाने की कोशिश की। बस से कूदकर डिग्गी से सामान निकाल रहे इटावा निवासी सत्यप्रकाश को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी जान चली गई। वहीं बस सवार औरैया निवासी प्रदीप, राम, सौरभ और राहुल, इटावा निवासी शिवम व आयशा, मैनपुरी निवासी यश, कानपुर निवासी देवेन्द्र कुमार और कन्नौज निवासी पुष्पा देवी घायल हो गए। इनमें राहुल और प्रदीप की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

शुक्रवार रात निजी बस नोएडा से सवारियां लेकर इटावा जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे के 30 किमी माइल स्टोन के पास घने कोहरे की वजह से बस आगे धीमी गति से चल रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस के अगले हिस्से में आग लग गई। इसी बीच पीछे से आ रही दो कारें बस से टकरा गईं। हादसे और आग लगने से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए यात्री बस की खिड़की से कूदकर भागने लगे। कुछ यात्री एक्सप्रेसवे की साइड रेलिंग पर जाकर गिरे, कुछ एक्सप्रेसवे पर गिरकर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें…

Noida News: इस वजह से फंसी 35 हजार रजिस्ट्री, मामला कोर्ट में…

एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बस से टकराई वैगनआर कार सवार आगरा निवासी तीन लोगों को हल्की चोटें आईं। तीनों रात में ही अपने घर रवाना हो गए। जबकि वैगनआर कार में पीछे से टकराई फॉर्च्यूनर कार में सवार छह लोगों को मामूली चोटें आईं। वह भी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। हादसे में अभी तक किसी ने पुलिस को कोई शिकायत नही दी है। पुलिस ने सत्यप्रकाश के शव का पोस्टमाटर्म करा परिजनों को सौंप दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.