October 11, 2024, 11:54 am

Greater Noida News :- पुण्यतिथि पर याद किए गए नेताजी, उठी भारत रत्न देने की मांग

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday October 11, 2024

Greater Noida News :- पुण्यतिथि पर याद किए गए नेताजी, उठी भारत रत्न देने की मांग

Greater Noida News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रभारी ने अपने कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां नेता जी को याद किया गया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

आंदोलन में हुए सक्रिय

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे नेता जी डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर छात्र जीवन से ही समाजवादी आंदोलन में सक्रिय हो गए। उन्होंने गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्गों के हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया और उनकी आवाज बनकर सडक से लेकर संसद तक उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी।

Noida news :- नोएडा में अगले तीन दिन सब कुछ रहेगा बंद, सार्वजनिक अवकाश का ऐलान

भारतीय सेवा को किया मजबूत

वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने देश के रक्षा मंत्री के रूप में भारतीय सेना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सैनिकों को न केवल आवश्यक सुविधाएं दिलाई, बल्कि उनके सम्मान को भी बढ़ाया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के प्रति समर्पण को याद किया।

सपा की मांग

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके देश और समाज के प्रति अतुलनीय योगदान को देखते हुए उचित होगा। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मुलायम सिंह यादव के विचारों को आगे ले जाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Read more news at :- gulynews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published.