October 14, 2024, 3:44 pm

Greater Noida news :- भगवान की मूर्तियों को खंडित करने की घटना आई सामने, प्रशासन कर रहा जांच

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday October 14, 2024

Greater Noida news :- भगवान की मूर्तियों को खंडित करने की घटना आई सामने, प्रशासन कर रहा जांच

Greater Noida news :- ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के छोलस गांव में देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में भगवान की मूर्तियों को खंडित करने की घटना सामने आई है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने खंडित मूर्तियों को ले जाने का विरोध किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

क्या है मामला :- 

छोलस गांव में मूर्तियों को खंडित करने की घटना ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने इस घटना को धार्मिक आस्था पर हमला बताया और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया और गांव के लोगों को शांत करने का प्रयास किया।

बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास

प्रशासन ने गांव के प्रमुख लोगों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि ऐसी कोई और अप्रिय घटना न हो। ग्रामीणों में अभी भी गुस्सा है, और वे लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Read more news at :- gulynews.com

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.