September 17, 2024, 12:36 am

Delhi News: फुट ओवर ब्रिज बन रहे मौत का अड्डा, रेलिंग न होने से हुई स्टूडेंट की मौत

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday December 22, 2023

Delhi News: फुट ओवर ब्रिज बन रहे मौत का अड्डा, रेलिंग न होने से हुई स्टूडेंट की मौत

Delhi News: दिल्ली से एक बेहद हैरान करने वाली खबर है। दिल्ली के हर्ष विहार में फुटओवर ब्रिज से स्टूडेंट के नीचे गिरने के मामले में पुलिस ने देखरेख करने वाली सरकारी एजेंसी के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने दावा किया है कि झगड़े के दौरान स्टूडेंट को नीचे नहीं फेंका गया था। बल्कि फुटओवर ब्रिज पर रेलिंग न होने से वो नीचे गिर गया था जिससे उसकी मौत हो गई है।

क्या है पूरा मामला

Delhi News: जानकारी के मुताबिक उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में फुटओवर ब्रिज (एफओबी) की रेलिंग नहीं होने से एक किशोर की गिर कर मौत हो गई। इस मामले में अभी जांच पुलिस चल रही है कि किशोर को गिराया गया था या वह खुद गिरा था। लेकिन फुटओवर ब्रिज के जिस हिस्से से वह गिरा था वहां पर रेलिंग नहीं थी। राजधानी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से 80 से अधिक फुटओवर ब्रिज बनाए हैं। लेकिन इनमें से अधिकतर की हालत ऐसी है कि इनका इस्तेमाल करना मौत को दावत देने जैसा है। जानकारों का कहना है कि दिल्ली में बने फुटओवर ब्रिजों का वर्ष 2018 के बाद से सुरक्षा आडिट नहीं कराया गया है।हालांकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि जर्जर और खतरनाक फुटओवर ब्रिजों का सर्वे समय-समय पर कराया जाता है। इसके आधार पर उसे ठीक कराने की कार्रवाई की जाती है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। जानकारों का कहना है कि अधिकतर फुटओवर सुरक्षित नहीं हैं। एफओबी की ऊंचाई का नियम 5.5 मीटर है। लेकिन, कई जगह उसकी ऊंचाई भी कम है। कई फुटओवर ब्रिजों में फ्लोरिंग की भी समस्या है। उनमें जंग लग चुका है। लोहे के फ्रेम में भी कई जगह जंग लगा है, जिससे वह खतरनाक हो चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

हसनपुर डिपो फुटओवर ब्रिज

हसनपुर डिपो के पास कई वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी ने फुटओवर ब्रिज बनाया था। लेकिन देखरेख में आभाव में यह फुटओवर ब्रिल जानलेवा हो गया है। यहां पर सीढ़ियों के पास रेलिंग नहीं है। जिससे गिरने का खतरा बना हुआ है। लोग इसका इस्तेमाल करने से डर रहे हैं। इससे वे चलते यातायात के बीच सड़क पार करने को मजबूर हैं। यहां पर काेई सुरक्षा गार्ड नहीं तैनात है। जिसस रात के समय यहां पर असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा लगा रहता है।

चोरी भी सिर दर्द बन रही है

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि फुटओवर ब्रिज और लिफ्ट आदि से चोरी की समस्या बढ़ जा रही है। कई जगह से एस्केलेटर और लिफ्ट से उपकरण चोरी कर लिया गया है। साथ ही रेलिंग के लोहे को भी काटा गया है। सड़कों से लोहे व स्टील की ग्रिल ही नहीं चोर अब लिफ्ट और एस्केलेटर को भी निशाना बना रहे हैं। हाल ही में जंगपुरा में दो लिफ्ट के सारे उपकरण चोरी हो गए। इससे दोनों लिफ्ट काम करना बंद कर दिया है। इस समस्या से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कुछ जगहों पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने की योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें…

UP News: मोबाइल में रील देखकर पांचवी क्लास के बच्चे ने लगाया फंदा, हो गई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published.