September 8, 2024, 7:42 am

Delhi Metro Advisory: मतदान के कारण मेट्रो ने टाइमिंग में किया बदलाव, जानें एडवाइजरी

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday May 23, 2024

Delhi Metro Advisory:  मतदान के कारण मेट्रो ने टाइमिंग में किया बदलाव, जानें एडवाइजरी

Delhi Metro Advisory: राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव 25 मई को होने हैं। इसको लेकर दिल्ली मेट्रो ने अपनीटाइमिंग  में बदलाव किया है। मतदान को लेकर दिल्ली मेट्रो की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। ऐसे में अगर आप भी मेट्रो से चुनाव के दिन यात्रा करने वाले हैं तो जारी की गई एडवाइजरी जरूर देखें।

क्या है पूरा मामला

बतादें, पूरे देश में लोकसभा चुनाव (Delhi Metro Advisory) का माहौल है। राजधानी दिल्ली में शनिवार 25 मई को मतदान होगा। मतदान को लेकर दिल्ली मेट्रो की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। यह बदलाव एक दिन के लिए हुआ है। इसके साथ ही डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है की चुनाव के दिन मेट्रो में सफर करने से पहले जारी की गई नई एडवाइजरी को जरूर ही जान लें।

सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो की नई टाइमिंग को लेकर डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो की ट्रेन सर्विस सभी लाइनों पर सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी। सुबह चार बजे से छह बजे तक हर आधे घंटे में मेट्रो सेवा सभी लाइनों पर मिलेगी। फिर सुबह छह बजे से सामान्य मेट्रो ट्रेन सर्विस जारी रहेगी। यह बदलाव सिर्फ एक दिन के लिए मतदान की वजह से किया गया है।

यह भी पढ़ें…

Flat Registry News: 12 बिल्डरों की संपत्ति होगी जब्त, ये है वजह…देखें लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published.