Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के लोगों का गुस्सा फूटा, लगाई मंत्रियों के घरों में आग
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट की वजह से श्रीलंका की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि बड़े पैमाने में लोग देश छोड़ कर जा रहे है। पिछले कुछ दिनों में सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध चरम पर पहुंच गया है। सोमवार को निवर्तमान प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद देश भर में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट उठा। पीएम के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ही भड़की हुई भीड़ ने मेदामुलाना, हंबनटोटा में राजपक्षे परिवार के पैतृक घर को आग लगा दी।
इतना ही नहीं, बेकाबू प्रदर्शनकारियों ने कई नेताओं के घरों को आग के हवाले कर दिया, जिसपर अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। अमेरिका ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों द्वारा मंत्रियों के घरों को जलाने के बाद श्रीलंका में बेकाबू स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।
यह भी पढ़ें :- दिल्ली में अपना घर मिलना हो पाएगा आसान, DDA की Land Pooling Policy में संशोधन से बनेंगे काम, जानें क्या है पूरा मामला
श्रीलंका इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहा है। देश के हालात दिनोंदिन बदतर होते जा रहे है। खाने पीने की चीजों में कमी और ईंधन की कमी, बिजली कटौती और बढ़ती कीमतों ने बड़ी संख्या में नागरिकों को प्रभावित किया है। आजादी के बाद से इस बार श्रीलंका को सबसे ज्यादा खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसकी वजह लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध इतना बढ़ गया कि हाल ही में, भीड़ बेकाबू हो गई और कई मंत्रियों के घर तक जला डालें।
अमेरिका ने ट्वीट कर कहा
श्रीलंका की हालत को देखते हुए अमेरिका के साउथ और मिडिल एशियाई मामलों के राज्य विभाग ब्यूरो ने ट्वीट कर कहा कि श्रीलंका में स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और निर्दोष दर्शकों के खिलाफ हिंसा से बहुत परेशान हैं, और सभी श्रीलंकाई लोगों से देश की आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के लिए जल्द से जल्द समाधान खोजे और उन्हें उनके सामने रखने की अपील करते है।
यह भी पढ़ें :- Aadhar card के गलत इस्तेमाल का है डर, जाने ऐसे हो सकता है लॉक या अनलॉक।