September 29, 2024, 1:03 pm

बढ़ती महंगाई का असर, आम आदमी की जेब खाली

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday April 9, 2022

बढ़ती महंगाई का असर, आम आदमी की जेब खाली

महंगाई ने आम आदमी की पेट पर ऐसी चोट की है कि रोजाना की चीजें खरीदने के लिए सोचना पड़ता है। एक के बाद एक, सभी चीज़ों के दाम आसमान छू रहे हैं। फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन की जानकारी के मुताबिक रोजाना यूज किए जाने वाले अनाजों और तेलों की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खाने पीने के चीज़ों में 13 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाई दी है। खास बात ये है कि, इस महंगाई की वजह रूस युक्रेन संकट है।

यहां क्लिक करें: Noida: केपटाउन सोसाइटी में कब होंगे चुनाव? निवासियों ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

https://gulynews.com/residents-call-meeting-to-conduct-aoa-election-in-capetown-society-noida/

कितनी बढ़ी मंहगाई
बात दें, दुनिया भर में खानपान कि चीज़ों में 159.3 इंडेक्स की बढ़ोतरी हुई है। प्रतिशत में बात करें तो 17 परसेंट का इजाफा हुआ है। कीमतों की बात करें तो बासमती चावल और चिकन की कीमत ने 15 परसेंट का इजाफा हुआ है। वहीं तेलों में 23 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है।

आगे का होगा ये हाल
रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में अनाज की कीमतों में बढ़त आ सकती है। जोकी सरकार और जनता, दोनों के लिए चिंता की बात है।

यहां क्लिक करें : बूस्टर डोज के क्या है फायदे? जानिए यहां

https://gulynews.com/benefit-of-booster-dose-travelling-become-easy/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.