September 20, 2024, 3:25 am

होली पर कौन सी रंग बदलेगी किस्मत ? यहां जानें

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday March 14, 2022

होली पर कौन सी रंग बदलेगी किस्मत ? यहां जानें

किसी का चेहरा लाल होगा.. किसी का पीला… कोई नीले में रंगेगा तो कोई दिखेगा गुलाबी… । बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली का त्योहार आ गया गया है। हवाओं में मस्ती घुली है और दिल में नई उमंग। रंगों से भरा त्योहार होली का सभी को बहुत इंतजार रहता है। होली पर सभी गुस्सा, नाराज़गी भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर होली मनाते हैं। गुलाल लगाकर भाईचारे के साथ गले लगते है। इसलिए तो कहते हैं बुरा मत मानो होली है।

कौन सी रंग बदलेगी किस्मत
वैसे होली पर हर रंग का गुलाल बहुत सुंदर लगता है। लेकिन कुछ रंग ऐसे है जो आपके जीवन में खुशी भर से देंगे। आपकी किस्मत बदल देंगे।ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं शुभ होली के टिप्स जो आपके मस्ती और जुनून को सौभाग्य से जोड़ देगा।

हरा रंग

हरा रंग पॉजिविटी का प्रतीक होता है, हरा रंग आपके जीवन सकारात्मकता भर देगा। हरा रंग आपके जीवन में सुख-समद्धि-शांति, सकारात्मकता लाता है। आपके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, अगर भाई-बहन के बीच मन-मुटाव चल रहा है तो भाई-बहन एक-दूसरे को हरा रंग लगाएं। दोनों भाई-बहनों में प्यार बढ़ेगा। भाई अगर बहन को हरा रंग लगाए तो भाई के लिए बहुत अच्छा होता है । बहन को खुश करना मतलब बुध को खुश करना, बहन को सुखी रखोगे तो बुद्ध खुद की खुश रहेंगे। बहन को हरा रंग जरूर लगाएं। हरा रंग बुद्ध गृह को समर्पित है।

पीला रंग

पीला रंग भगवान विष्णु का माना जाता है। पीला रंग तो वैसे भी हर पूजा-पाठ में शुभ माना जाता है। कहते है पीले रंग से होली खेलने पर मन में प्रसन्नता, उत्साह बढ़ता है। आपके अंदर ऊर्जा को बढ़ाता है। आलस को मिटाता है। पीले रंग से होली खेलोगे तो मन के साथ दिमाग भी शांत रहेगा। किसी से मतभेद, लड़ाई खत्म करना है तो उसके साथ पीले रंग की होली खेलें। लड़ाई फिर प्यार में बदल जाएगी। रिश्तों में जो गलतफहमियां का वो दूर होंगी। पीला रंग का वर्चस्व बनाए रखेगा। पीला रंग आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा । पीले रंग से विष्णु भगवान का आशीर्वाद बरसेगा।

गुलाबी रंग

गुलाबी रंग प्यार, इजहार का रंग है। अगर अपने जीवनसाथी-प्यार को खुश करना चाहते हो। इंप्रेस करना चाहते हैं तो गुलाबी रंग इसमें आपकी मदद करेगा। गुलाबी रंग आपके अंदर प्यार जगाएगा। प्यार के लिए आपको आकर्षित करेगा। जीवनसाथी से लड़ाई चल रही है। गर्मा-गर्मी चल रही है तो गुलाबी रंग लगा दे। सब लड़ाई खत्म हो जाएगा और प्यार बढ़ेगा।

लाल रंग

लाल रंग वैसे तो खतरे का साइन होता है। लेकिन होली वाले दिन ये शक्ति, ऊर्जा का साइन माना जाता है। भाई से विवाद चल रहा है तो। भाई को लाल रंग से रंग दे, दोबारा प्यार पनप जाएगा। लाल रंग तो देखने में ही बहुत सुंदर लगता है। लाल रंग से सुंदरता और बढ़ जाती है। लाल रंग का तिलक जरूर लगाएं इससे आपका यश बढ़ेगा।


	    

Leave a Reply

Your email address will not be published.