September 19, 2024, 9:42 pm

LIC Benefit: LICकी नई योजना हुई लॉन्च, एकबार लगाएं पैसा, जिंदगीभर उठाएं लाभ.. आइए समझते हैं इसके फायदे….

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday December 1, 2023

LIC Benefit: LICकी नई योजना हुई लॉन्च, एकबार लगाएं पैसा, जिंदगीभर उठाएं लाभ.. आइए समझते हैं इसके फायदे….

LIC Benefit: हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नई LIC जीवन उत्सव योजना लांच की। यह योजना पॉलिसी धारक को जिंदगीभर के लिए जीवनबीमा कवरेज प्रदान करती है। इसमें शुरुआत में कवर शुरू होने पर पॉलिसीधारक को दो विकल्पों में से किसी एक को चुनना होता है। दोनों विकल्पों के अलग – अलग लाभ हैं। पहला विकल्प – रेगुलर इनकम बेनिफिट है और दूसरा विकल्प – फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट है। LIC जीवन उत्सव योजना एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत और बचत बीमा पॉलिसी है। LIC के मुताबिक जीवन उत्सव योजना जिंदगीभर गारंटीशुदा रिटर्न प्रदान करेगी।

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ.. आइए समझें…

LIC जीवन उत्सव पॉलिसी में जीवन बीमा की न्यूनतम राशि 5 लाख रुपए है। हालांकि अधिकतम राशि की कोई सीमा तय नहीं की गई है। इस पॉलिसी में 5 से 16 वर्ष की न्यूनतम भुगतान अवधि रखी गई है। मतलब न्यूनतम भुगतान अवधि 5 और अधिकतम भुगतान अवधि 16 वर्ष है। इसके साथ ही लाइफ रिटर्न की भी सुविधा है। इस योजना के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 75 वर्ष है ।

किसके लिए है सर्वाधिक फायदेमंद..

LIC की जीवन उत्सव पॉलिसी में पॉलिसीधारक इस पॉलिसी की समय सीमा पूरी होने पर पॉलिसी का 10 प्रतिशत जीवनभर लाभ उठा सकते हैं। यह पॉलिसी 25-25 साल की अवधि में रिटर्न वाले निवेशकों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

समझते हैं कितना मिलेगा ब्याज..
LIC जीवन उत्सव विलंबित और
संचयी फ्लेक्सी आय लाभ पर 5.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलेगा। इस निकासी की गड़ना आत्मसमर्पण या मृत्यु की तारीख तक, जो भी पहले हो, पूरे महीने के लिए वार्षिक आधार पर की जाएगी। वहीं रिटर्न में रिक्वेस्ट देने पर पॉलिसी धारक ब्याज सहित 75 प्रतिशत तक रकम निकाल सकता है। इसमें पॉलिसी धारकों को उत्तरजीविता लाभ, परिपक्वता लाभ, संचित लाभ और मृत्यु लाभ आदि मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.