अबकी बार भीषण गर्मी की मार, आपके शहर में कब से चलेगी हिटवेव ? यहां जानिए
आने वाले दिनों में आप पर मौसम (Weather) की जबरदस्त मार पड़ने वाली है। यानी आप पर जबरदस्त गर्मी ( Heatwave) का असर दिखने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मार्च के महीने में ही तापमान में बढ़ोतरी दिख रही है। साथ ही, उम्मीद है कि गर्मी की मार इस बार जोर से पड़ने वाली है।
दिल्ली के लिए तो बकायदा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने का अनुमान है।
परेशानी की बात यह है कि देश के कुछ हिस्सों में तापमान अभी से ही 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। कई हिस्सों में तो हिटवेव भी चलना शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी और हीटवेव के थपेड़े भी झेलने पड़ेंगे। 29 से 31 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है और दोपहर ‘लू’ चल सकती है। राजस्थान के 20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी है।
यह भी पढ़ें:-
उत्तरी राज्यों में दिखा असर
बढ़ते तापमान का रिकॉर्ड एक बार फिर उम्मीद से ज्यादा है। बात दें, 29 से 31 मार्च के दौरान जम्मू के कुछ हिस्सों में, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की निचली पहाड़ियों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार कर जाएगा। वहीं, ऊंचे इलाकों के कुछ हिस्सों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से पार हो सकता है।
यह भी पढ़ें:-
वहीं, दक्षिण-पश्चिम हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।