April 30, 2024, 10:51 pm

रेप का विरोध किया तो गरम बांस से पीटा, महिला का चीरहरण भी किया

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 24, 2022

रेप का विरोध किया तो गरम बांस से पीटा, महिला का चीरहरण भी किया

बिहार के मधेपुरा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर बदचलन होने का आरोप लगाकर भरी पंचायत में जोरदार तरीके से पिटाई की गई। इस दौरान महिला को निर्वस्त्र करने की भी कोशिश हुईमहिला के मुताबिक कुछ लोगों ने उसका सामूहिक बलात्कार की कोशिश की थी, जिसका विरोध करने पर पिटाई हुई। चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ लोगों ने यह हरकत पूरे गांव के सामने पंचों के आदेश पर की गई। पंचों ने महिला को बदचलन करार देकर अर्धनग्न कर गरम बांस से पीटने की सजा सुनाई। महिला का गुनाह यह था कि उसने दुष्कर्म की कोशिश कर रहे कुछ लोगों का विरोध किया था।

वीडियो यहां देखें-

महिला को कुछ लोगों ने तबतक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। हैरान कर दने वाली यह वारदात 19 मार्च की है लेकिन इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल हुई हैं। घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन जांच में जुट गया है।

यह भी पढ़ें:-

Rape: पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध रेप है ? क्या कहता है कानून? जानें यहां

Leave a Reply

Your email address will not be published.