October 26, 2024, 1:09 am

Noida news :- मोदी के घर में चोरी, पुलिस के उड़े होश

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday October 24, 2024

Noida news :- मोदी के घर में चोरी, पुलिस के उड़े होश

Noida News: चोरों ने मोदी के घर में सेंध लगा दी। चोर मोदी के घर से उनका कीमती लैपटॉप चोरी कर ले गए। घटना के समय अभिनव मोदी खाना खाने गए थे। शिकायत के आधार पर थाना फेस-3 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानिए पूरा मामला

नोएडा के सेक्टर-66 स्थित पीजी में अभिनव मोदी रहते हैं। वह सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्हें कंपनी की तरफ से एक लैपटॉप मिला हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में अभिनव ने बताया कि वह 17 अक्तूबर को अपने ग्राउंड फ्लोर स्थित कमरे से फर्स्ट फ्लोर पर खाना खाने गए थे। इस बीच अज्ञात चोर उनके कमरे से लैपटॉप चोरी कर ले गए। वह घटना की शिकायत करने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने को कहा और वापस भेज दिया।

Noida news :- 14 दुर्लभ कछुओं के साथ दो महिला तस्करों को किया गया गिरफ्तार, इन होटलों में बनाया जाता था कछुए का सूप

ऑनलाइन दर्ज कराई एफआईआर

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 17 अक्तूबर को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे करीब 6 दिन बाद पुलिस द्वारा एक्सेप्ट कर ऑनलाइन किया गया। इस संबंध में पुलिस में पुलिस का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज है। घटना की जांच की जा रही है।

Read more news at :- gulynews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published.