October 24, 2024, 5:02 am

Noida news :- नहीं सुरक्षित महिलाएं, दबंगों ने सिर पर हथौड़े से किया वार, पुलिस ने नहीं सुनी गुहार

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday October 23, 2024

Noida news :- नहीं सुरक्षित महिलाएं, दबंगों ने सिर पर हथौड़े से किया वार, पुलिस ने नहीं सुनी गुहार

Noida News: नोएडा के सेक्टर-63 स्थित वाजिदपुर गांव में दबंगों ने मिलकर एक घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में मौजूद महिला और उसके बेटे को जमकर पीटा। इस बीच आरोपियों ने हथौड़े से हमला कर महिला का सिर फोड़ दिया। घटना के बाद सभी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में पुलिस से कई बार शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई न होने दबंगों को हौसले बढ़ गए और उन्होंने हमला कर दिया।

जानिए पूरा मामला

Greater Noida news : मार्च से ऑपरेशनल हो जाएगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : घरेलू, अंतरराष्ट्रीय और कार्गो उड़ानें पहले ही दिन से शुरू होंगी, Akasa और Indigo तैयार

जानकारी के मुताबिक बादल बैंसला परिवार के साथ सेक्टर-63 स्थित वाजिदपुर गांव में रहता है। वह लॉ की पढ़ाई कर रहा है। बादल ने बताया कि उन्होंने करीब वाजिदपुर गांव में 300 गज का प्लॉट खरीदा है। इस पर उनके ताऊ और अन्य लोग कब्जा करना चाहते हैं। कई बार उसने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-63 पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद आरोपियों ने बुधवार दोपहर उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी मां जगरेश का हथौड़ा मारकर सिर फोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद सोशल मीडिया पर महिला की लहूलुहान हालत में फोटो और वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने घटना को गंभीरता लेकर जांच शुरू की है।

आधा दर्जन लोगों के खिलाफ की शिकायत

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घायल महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। यह एक ही परिवार का मामला है। अभी शिकायत नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी।

Read more news at :- gulynews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published.