October 24, 2024, 8:46 am

Greater Noida news :- पुलिस को मिली जली फॉर्च्यूनर कार, प्रॉपर्टी डीलर की लाश मिलने से मचा हड़कंप

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday October 23, 2024

Greater Noida news :- पुलिस को मिली जली फॉर्च्यूनर कार, प्रॉपर्टी डीलर की लाश मिलने से मचा हड़कंप

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के नगला नैनसुख गांव के पास पुलिस को बीती रात एक जली हुई अवस्था में फार्च्यूनर कार मिली है। कार में एक युवक की लाश भी बरामद हुई है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच की है। मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद निवासी युवक के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने मृतक के दो दोस्तों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दो दोस्तों के साथ साइट पर जाने के लिए निकला था मृतक

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात दादरी थाना क्षेत्र के नगला नैनसुख गांव के पास यूपी 14 जीसी 3609 नंबर की एक फार्च्यूनर कार जली हुई अवस्था में मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस को कार के अंदर से युवक का शव भी बरामद हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच की। कार में मिले मृतक युवक की शिनाख्त गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी संजय यादव के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतक युवक प्रॉपर्टी डीलर था। जिसके बाद पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी।

Greater Noida news :- सैलरी ना मिलने पर इस सोसाइटी के कर्मचारियों ने काटा हंगामा, मिलकर की हड़ताल

ज्वेलरी के लेन-देन को लेकर विवाद होने की बात आ रही सामने

जांच के बाद पुलिस टीम ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया गया कि मृतक संजय यादव अपने घर गाजियाबाद से साइट पर जाने के लिए निकला था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने मृतक के दो दोस्तों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लिया है और पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ठया जांच में ज्वेलरी के लेन-देन को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर ही है।

Read more news at :- gulynews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published.