October 19, 2024, 9:27 am

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2024 :- 13 नवंबर को होगा मतदान, 16 को नतीजे होंगे घोषित

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday October 15, 2024

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2024 :- 13 नवंबर को होगा मतदान, 16 को नतीजे होंगे घोषित

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2024 :- तारीखों का ऐलान हो गया है। इन चुनावों के तहत 13 नवंबर 2024 को 10 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। ये सीटें विधायकों के सांसद बनने या अन्य कारणों से रिक्त हुई थीं। प्रमुख सीटों में करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, और गाजियाबाद शामिल हैं। उपचुनाव के नतीजे 16 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है।

क्या है मामला :-

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा, और 16 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। ये उपचुनाव 10 सीटों पर हो रहे हैं, जिनमें करहल, सीसामऊ, और गाजियाबाद जैसी प्रमुख सीटें शामिल हैं। ये सीटें मुख्यतः विधायकों के सांसद बनने या अन्य कारणों से रिक्त हुई थीं।

Greater Noida news :- सोसाइटी में नहीं है पावर की कोई व्यवस्था, लंबे इंतजार के बाद मिला पजेशन

भाजपा ने शुरू किया तैयारी 

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन से हारने के बाद भाजपा के पास 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बनाने का उपचुनाव एक मौका है। भाजपा ने इसके लिए तैयारियां भी काफी समय पहले से शुरू कर दी हैं। सभी सीटों पर तीन-तीन मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लोकसभा चुनाव के बाद सभी दस सीटों पर दौरे कर चुके हैं।

सपा ने दस में से छह सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पहली बार उपचुनाव के मैदान में आ रही बसपा भी मिल्कीपुर समेत दस में से पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा के प्रत्याशियों का ऐलान भी एक दो दिन में होने की संभावना है। भाजपा दस में से नौ सीटों पर खुद उतरने की तैयारी में है। एक सीट मीरापुर जयंत चौधरी की पार्टी रालोद को दी जा सकती है।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में ही हुआ था। भाजपा यूपी की 80 में से पिछली बार 62 सीटें जीती थी। इस बार उसे 33 पर ही जीत मिली। सहयोगी रालोद ने दो और अपना दल ने एक सीट जीती। इससे एनडीए 36 सीटें जीत सका। सपा अकेले इससे ज्यादा 37 सीटें जीत गई। कांग्रेस को छह सीटों पर जीती मिली थी।

Read more news at :- gulynews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.