October 14, 2024, 7:46 pm

Noida news :- नोएडा समेत यूपी के 75 जिलों में हाई अलर्ट, हिंसा की आग में जल रहा बहराइच

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday October 14, 2024

Noida news :- नोएडा समेत यूपी के 75 जिलों में हाई अलर्ट, हिंसा की आग में जल रहा बहराइच

Noida News : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे राज्य में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली और कई अन्य लोगों को घायल कर दिया। इस घटना के मद्देनजर, नोएडा सहित उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Greater Noida news :- भगवान की मूर्तियों को खंडित करने की घटना आई सामने, प्रशासन कर रहा जांच

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बंद करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामला बढ़ने पर पथराव और फायरिंग की घटना हुई, जिसमें रेहुवा निवासी 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस हिंसक घटना में कुल 12 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है। घटनास्थल पर डीएम मोनिका रानी और एसपी वृंदा शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

सीएम योगी ने दी चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिमा विसर्जन का कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहे और धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय पर विसर्जन सुनिश्चित किया जाए। इस घटना के मद्देनजर, नोएडा में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन सतर्क है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार है। नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

क्या बोली एसपी वृंदा शुक्ला

बहराइच की घटना पर बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा, “हम पूरी स्थिति पर नियंत्रण पा रहे हैं। हमने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। हम उन सभी उपद्रवियों को तितर-बितर करने की कोशिश कर रहे हैं जो परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।”

Read more news at :- gulynews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published.