October 10, 2024, 11:48 pm

Noida news :- नोएडा में अगले तीन दिन सब कुछ रहेगा बंद, सार्वजनिक अवकाश का ऐलान

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday October 10, 2024

Noida news :- नोएडा में अगले तीन दिन सब कुछ रहेगा बंद, सार्वजनिक अवकाश का ऐलान

Noida News : कल पूरे उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है। नवमी के अवसर पर योगी सरकार ने प्रदेश के सभी संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि इस आदेश से सभी आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। इसके पहले विभिन्न संगठनों को लेकर मांग की गई थी कि नवमी के त्योहार पर अवकाश घोषित किया जाए। इसके बाद योगी सरकार ने 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है।

नवमी पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा

प्रदेश सरकार के फैसले के मुताबिक 11 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सूबे में नवमी पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को शनिवार और 13 अक्टूबर को रविवार है। इन दोनों दिन भी नोएडा के अधिकतर संस्थान बंद रहते हैं। ऐसे में लोगों को पूरे 3 दिन की छुट्टी मिल गई है।

जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद

Greater Noida news :- इस सोसायटी में मेंटेनेंस टीम पर लगा बिजली काटने का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन

लोगों के मन में अक्सर ये संदेह रहता है कि इस दिन क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा। तो हम आपकी ये कंफ्यूजन भी दूर कर देते हैं। इस दिन स्कूल, बैंक समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। आदेश से केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। अगर आप किसी ऐसे संस्थान का हिस्सा हैं, जहां जरूरी सेवाओं की आपूर्ति की जाती है, तो आप पर ये आदेश लागू नहीं होगा।

Read more news at :- gulynews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published.