October 10, 2024, 5:49 pm

Greater Noida news :- इस सोसाइटी में महिला से हुआ चेन लूटने का प्रयास, महिला की दिलेरी से बदमाश पस्त

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday October 10, 2024

Greater Noida news :- इस सोसाइटी में महिला से हुआ चेन लूटने का प्रयास, महिला की दिलेरी से बदमाश पस्त

Greater Noida news :- ग्रेनो वेस्ट में महिला से चेन लूटने का प्रयास किया। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के बाहर की घटना बताई जा रही है। घटना के तीन दिन बाद वीडियो सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के बाहर महिला खड़ी थी, तभी अचानक सामने से बाइक सवार बदमाश आया और महिला की चेन लूटने का प्रयास किया। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला से जब चेन लूटने का प्रयास किया तो महिला ने जोर से चेन स्नैचर का हाथ पकड़ लिया जिस कारण चेन टूट कर नीचे गिर गई और महिला ने शोर मचा दिया। जिससे मौकै पर लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को आता देख बदमाश जान बचाके भाग निकला । महिला ने बिसरख थाना में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

Ratan Tata died :- नहीं रहे रतन टाटा, उद्योग जगत में शोक की लहर

पुलिस का बयान

बिसरख थाना के प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य इंटेलिजेंस के माध्यम से बदमाश की पहचान में जुट गई है।थाना प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जायेगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Read more news at :- gulynews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published.