October 7, 2024, 7:07 pm

Delhi Metro news : यात्री ध्यान दें! यलो लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो, एक घंटे परिचालन प्रभावित; बाहर जाने से पहले पढ़ें अपडेट…

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday October 7, 2024

Delhi Metro news : यात्री ध्यान दें! यलो लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो, एक घंटे परिचालन प्रभावित; बाहर जाने से पहले पढ़ें अपडेट…

Delhi Metro news : दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। येलो लाइन पर सोमवार सुबह को परिचालन एक घंटे प्रभावित रहा। दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन (समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर आज सोमवार सुबह एक घंटे से मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। व्यस्त समय में यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट कर यात्रियों को इसकी सूचना दी है। डीएमआरसी ने कहा कि हैदरपुर बादली से जहांगीरपुरी के बीच मेट्रो परिचालन प्रभावित है। बता दें कि येलो लाइन कॉरिडोर पर रोजाना औसतन 18 से 20 लाख यात्रियों की यात्रा होती है।

IndiGo Airlines: ठप हो गया इंडिगो का सिस्टम, पूरे देश में फंसे हुए हैं पैसेंजर, एयरलाइन ने मांगी माफी..

डीएमआरसी ने जारी की थी एडवाइजरी

दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन पर बीते रविवार के लिए परिचालन के समय में बदलाव किया गया था। इसके लिए डीएमआरसी ने एक एडवाइजरी जारी की थी। येलो लाइन (समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर रखरखाव कार्य करने के लिए ट्रेन सेवाओं को छह अक्तूबर रविवार की सुबह 6.40 बजे तक विनियमित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.