October 6, 2024, 1:41 am

Noida news :- नोएडा में गैंगस्टर कपिल मान का मौसेरा भाई गिरफ्तार:19 जनवरी को सूरजमान की हत्या में था शामिल

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday October 5, 2024

Noida news :- नोएडा में गैंगस्टर कपिल मान का मौसेरा भाई गिरफ्तार:19 जनवरी को सूरजमान की हत्या में था शामिल

Noida news :- नोएडा सेक्टर-104 की मार्केट में 19 जनवरी 2024 को दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हुई एयर लाइंस कर्मी सूरज मान की हत्या मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर कपिल मान के मौसेरे भाई संजीत मान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आया आरोपी केस में नामजद था और लंबे समय से फरार रहने के चलते नोएडा पुलिस उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही थी। हत्याकांड से संबंधित यह 11वीं गिरफ्तारी है। संजीत हत्या के षड्यंत्र में शामिल था।

नोएडा पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले तीसरे शूटर समेत दो आरोपियों की गिरफ्तारी अभी भी शेष है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बीते महीने ही दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर कपिल मान की पत्नी काजल खत्री को गिरफ्तार किया था।

Delhi metro :- कल के लिए येलो लाइन पर बदला दिल्ली मेट्रो का समय

काजल पर आरोप था कि उसने सूरज मान की नोएडा में दिनदहाड़े हत्या की साजिश रची थी। काजल इस हत्या के मामले में वांछित थी और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

नोएडा पुलिस काजल को एक महीने पहले एक दिन की रिमांड पर लेकर आई थी। काजल से ही कपिल मान के मौसेरे भाई संजीत मान के बारे में जानकारी मिली थी। काजल से मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संजीत को थानाक्षेत्र से दबोच लिया। संजीत पर आरोप है कि सूरज मान की हत्या के पहले जब कपिल मान रोहिणी कोर्ट आया था तो उस समय उसकी मुलाकात संजीत से हुई थी। कपिल ने संजीत को हत्या करवाने का आदेश दिया था। हत्या कैसे करवानी है इसकी जानकारी भी संजीत को दी गई थी।

लांरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर अब भी फरार सूरज मान हत्याकांड में नोएडा पुलिस ने भले ही 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। तीसरा शूटर अभी भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। तीसरा शूटर लारेंस विश्नोई का करीबी बताया जा रहा है। वहीं कपिल मान भी लारेंस विश्नोई गैंग का करीबी है।

सूरज मान से पहले हत्या की योजना उसके चचेरे भाई रोहित मान की बनी थी। लेकिन उसे आरोपी तलाश नहीं पाए। नोएडा पुलिस ने यह खुलासा किया था कि कपिल मान जेल में बंद अपने दुश्मन प्रवेश मान समेत अन्य की हत्या आगे करवाने की भी योजना बना रहा है।

Read more news at :- gulynews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published.