October 7, 2024, 9:52 am

Noida news :- रामलीला मंचन की तैयारी हुई पूरी, बनाया गया भव्य स्टेज

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday October 1, 2024

Noida news :- रामलीला मंचन की तैयारी हुई पूरी, बनाया गया भव्य स्टेज

Noida news :- साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमिटी विजय महोत्सव (रामलीला मंचन) का भव्य आयोजन करेगी। इस बार मंचन के लिए कमिटी के पदाधिकारियों ने खास तैयारी की है। यहां कल (बुधवार) से रामलीला शुरू होगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस वार तीन मंच तैयार किए हैं। मुख्य मंच के साथ-साथ अयोध्या और रावण की लंका से कलाकारों के संवाद के लिए दो मंजिला मंच तैयार किया है। यह मंच पहली वार बनाया है। इसके साथ ही कलाकारों के लिए मुख्य मंच को तीन मंजिला बनाया है।

श्री रामलीला कमिटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह, महासचिव विजेंद्र आर्य, संयुक्त सचिव सौरभ बंसल ने बताया कि इस वार विजय महोत्सव की शुरुआत दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से की जा रही है। कार्यक्रम 13 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन दो अक्टूबर को 18 स्कूलों और 10 अकैडमी के 700 से अधिक वच्चे डांस, देशभक्ति कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। विजेता छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा। रामलीला में 12 अक्टूबर को दशहरा मेला और 13 अक्टूबर को भरत मिलाप के साथ समाप्ति होगी। इस रामलीला को और भव्य तौर पर आयोजित किया जा रहा है।

Delhi metro news :- दिल्ली मेट्रो में युवती ने ‘स्त्री-2’ के गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो हो रहा वायरल

जनपद की संस्कृति को दर्शाने के लिए होगा नाटक

कमिटी के कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग और मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने वताया कि तीन अक्टूबर को हिंडन की रफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद के क्षेत्रीय इतिहास के बारे में बताया जाएगा। इसका आयोजन हर साल किया जाता है। इस बार भी इसे वड़े स्तर पर किया जा रहा है। इससे लोग क्षेत्र के इतिहास के वारे में जान सकेंगे। कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि 12 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा। इस वार 65 फुट ऊंचा रावण और 60-60 फुट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन से निगरानी रहेगी। साथ ही विश्व विख्यात मूर्तिकार राम सुतार की वनाई मूर्तियों की विशाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस दौरान हरेन्द्र भाटी, केके शर्मा, अमित गोयल, मनोज यादव, चाचा हिन्दुस्तानी, कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.