September 30, 2024, 9:01 am

Greater Noida news :- NH-91 पर हुआ दर्दनाक हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday September 25, 2024

Greater Noida news :- NH-91 पर हुआ दर्दनाक हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

Greater Noida news :- नेशनल हाइवे 91 पर बिसाहड़ा कट के पास अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को कुचल दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि दूसरे का दूसरे इलाज जारी है।

क्या है पूरा मामला :- 

जानकारी के मुताबिक दादरी तहसील क्षेत्र में रहने वाले 48 वर्षीय से धीरेंद्र सिंह और राजेंद्र शर्मा बुधवार सुबह नेशनल हाइवे 91 पर बिसाहड़ा कट के पास घायल अवस्था में मिले। घटना सुबह करीब पौने 6 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद धीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजेंद्र शर्मा का इलाज जारी है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Oscar 2025 :- ऑस्कर की लिस्ट में शामिल हुआ लापता लेडीज का नाम, भारत की होगी ऑफिशियल एंट्री

हाईवे पर मॉर्निंग वॉक को मजबूर लोग

समय था जब जीटी रोड स्थित डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज का ग्राउंड आम जनता के लिए सुबह 4-5 बजे ही खोल दिया जाता था, जहां हजारों लोग मॉर्निंग वॉक और अन्य शारीरिक गतिविधियाँ करते थे। लोग न केवल इस मैदान का उपयोग करते थे, बल्कि उसकी देखभाल भी करते थे। लेकिन पिछले एक साल से यह मैदान सुबह लगभग 7:45 बजे के बाद ही खुलता है, जिससे लोगों को बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके चलते कई लोग मजबूरी में मुख्य सड़क, बाईपास और अन्य असुरक्षित रास्तों पर वॉक और दौड़ने के लिए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.