September 20, 2024, 4:06 am

Bihar news :- बिहार में लगभग 108 शिव स्थान पर विशेष एवं भव्य पूजा का होगा आयोजन, RSS ने दी जानकारी

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday September 9, 2024

Bihar news :- बिहार में लगभग 108 शिव स्थान पर विशेष एवं भव्य पूजा का होगा आयोजन, RSS ने दी जानकारी

Bihar news : बिहार के 108 शिव स्थानों पर विशेष पूजा का आयोजन होगा। आरएसएस आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार इस बात की जानकारी दी है। वहीं उन्होंने पंचम धाम महामृत्युंजय यज्ञ आवाज दो हम एक हैं कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी। हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार के 108 शिव स्थानों पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है।

इसके अलावा, उन्होंने “पंचम धाम महामृत्युंजय यज्ञ” और “आवाज दो हम एक हैं” कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी है, जो समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम आरएसएस की ओर से आयोजित किए जा रहे हैं और इनका मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी से महाशिवरात्रि 26 फरवरी तक विशेष पूजा कार्यक्रम का आयोजन होगा। बिहार के 108 शिव स्थान पर विशेष पूजा का आयोजन होगा।12 फरवरी से 26 फरवरी तक पटना में विशाल पूजा कार्यक्रम होगा।

मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम से आवाज दो हम एक हैं कार्यक्रम की शुरुआत हुई है जो पूरे बिहार भर में 108 शिव स्थान का भ्रमण करेगी। वहीं देश में जातीय जनगणना के विषय पर कहा जाति जनगणना से समाज के कई पहलू भी सामने आते हैं। पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए संविधान पहले से कार्यरत है।

उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर कट्टरता नहीं होनी चाहिए। जाति के नाम पर छुआछूत ना हो। भारत में गाय के साथ मॉब् लिंचिंग के विषय पर आरएसएस कार्यकारिणी सदस्य ने कहा मांसाहार ग्रहण करने वाले काफी संख्या में लोग हैं। मगर लोगों को समझना चाहिए गाय सामान्य पशु नहीं है। भारत गौ हत्या मुक्त होना चाहिए। मुसलमान में कुछ लोग ही हैं जो उनको भड़काने का काम करते हैं।

Delhi news :- दिल्ली में खुलेआम बदमाश कर रहे ताबड़तोड़ फायरिंग, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published.