September 19, 2024, 10:04 pm

Weather Update: गर्मी से राहत नहीं, लू और उमस ने किया बेहाल… रेड अलर्ट जारी

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday May 27, 2024

Weather Update: गर्मी से राहत नहीं, लू और उमस ने किया बेहाल… रेड अलर्ट जारी

Weather Update: मई में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नही है। अत्यधिक नमी और तापमान के कारण बढ़ी उमस ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। फिलहाल गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई तक हीट वेव (लू) का प्रकोप बना रहेगा। रविवार को भी अधिकतम तापमान के साथ वातावरण की नमी अधिक रही।

क्या है पूरा मामला

बतादें, मई में अत्यधिक (Weather Update) नमी और तापमान के कारण बढ़ी उमस ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। फिलहाल गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई तक हीट वेव (लू) का प्रकोप बना रहेगा। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को सुबह नौ बजे से हुई तेज धूप में निकलने के दौरान लोग धूप से बचने का प्रयास करते दिखे। दिहाड़ी कामगार धूप में काम करने से हुई थकान के बाद बीच-बीच में छांव वाली जगह पर खड़े होकर धूप से आराम करते रहे।

जारी हुई एडवाइजरी

शासन स्तर से भी भले कामगारों से दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच कड़ी धूप में काम नहीं लेने की एडवाइजरी जारी की गई, लेकिन ठेकेदारों पर इसका असर नहीं हो रहा है। गर्मी, लू और उमस की मार के बीच प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पूरे दिन लू चलने की संभावना है। इसलिए घरों से निकलते वक्त सावधानी बरते। दोपहर 12 से लेकर शाम चार बजे तक खुले में जाने से बचने की सलाह दी जाती है। सूती और हल्के रंगों के ढीले कपड़े पहनने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें…

Stunting On Road: थार से स्टंट कर लड़कियों से की छेड़खानी, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published.