October 18, 2024, 11:50 am

Delhi Metro News: मेट्रो में घुसे चोर, यात्रियों ने करदी पिटाई

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday May 21, 2024

Delhi Metro News: मेट्रो में घुसे चोर, यात्रियों ने करदी पिटाई

Delhi Metro News: राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो इसमें सवार यात्रियों की अजीब गरीब हरकतों के कारण अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो से एक वीडियो सामने आया है जिसमे मेट्रो में सवार दो लड़कों को यात्री पीटते हुए नजर आ रहे हैं। यात्रियों का कहना  है की ये दोनों लड़के चोर थे, जो चोरी करने के लिए मेट्रो में यात्रा कर रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, राजधानी दिल्ली (Delhi Metro News) के दिलों की धड़कन कही जाने वाली मेट्रो से यात्रियों की अजीब गरीब हरकतों के वीडियो अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। हाल ही में दिल्ली मेट्रो से एक वीडियो सामने आया है, जिसमे यात्रीगण मेट्रो में सवार दो लड़कों से बहस करते और उन्हें थप्पड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यात्रियों का कहना है की ये दोनों लड़के चोर हैं जो कई बार लोगों के सामान की चोरी कर चुके हैं। वे मेट्रो में चोरी करने के लिए ही सवार हुए हैं, जैसे ही उन्हे मौका मिलता वे यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करके भाग जाते। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो के अनुसार…

वीडियो में दिखाया गया है कि दिल्ली मेट्रो के कोच में यात्रियों की काफी भीड़ है। कई महिलाएं अपने बच्चों को गोदी मे लेकर सफर कर रही हैं। उन्हीं के बीच में पैंट शर्ट पहने दो लड़के खड़े हैं, जिन्हे कई यात्री थप्पड़ लगाते और बहस करते नजर आ रहे हैं। दोनो लड़कों को देखकर लगता है की दोनो ने शराब भी पी रखी है। यात्रियों का कहना है की वे दोनो चोर हैं और चोरी करने के लिए ही मेट्रो में सवार हुए हैं। जैसे ही मौका मिलता यात्रियों का सामान चुराकर भाग जाते। इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने नशे में धुत इस आदमी पर डीएमआरसी से कार्रवाई की अपील की है।

यह भी पढ़ें…

Residents Issues: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जूझ रहे लोग, सड़कों पर उतरकर किया हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published.