Shrikant Tyagi Arrest: श्रीकांत त्यागी यहां से हुआ गिरफ्तार, मदद करने वाले 3 लोगों को भी पकड़ा गया।

Shrikant Tyagi Arrest: नोएड़ा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला के साथ बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी (Srikant Tyagi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. श्रीकांत त्यागी के साथ पुलिस ने तीन लोगों को मेरठ से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी लगातार पत्नी और वकील से बात करने की कोशिश कर रहा था. इसी से पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया.