March 28, 2024, 9:32 pm

आम आदमी की फिर होगी सुनवाई, 4 अप्रैल से लगने जा रहा है योगी का दरबार

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday April 3, 2022

आम आदमी की फिर होगी सुनवाई, 4 अप्रैल से लगने जा रहा है योगी का दरबार
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के बाद कई बड़े फैसले हो रहे है। लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की परेशानी सुनने के लिए 4 अप्रैल से जनता दरबार लागाएंगे। बात दें, ये दरबार सुबह 9 बजे से उसके आवास 5 कालिदास मार्ग पर सुना जायेगा।
फरियादी कहे सकेंगे अपनी बात
इस दरबार में प्रदेश भर के आए फरियादियों की परेशानी मुख्यमंत्री और बाकी मंत्री सुनेंगे। साथ ही, समस्या से संबंधित मौजूद अधिकारियों को उसे हल करने का निर्देश भी दिया जाएगा। आपको बता दें, चुनाव से पहले भी मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार लगता था खुद सीएम योगी जनता की परेशानियों को सुनकर अधिकारियों को तत्काल एक्शन लेने कहते थे।
बताया जा रहा है कि इस दरबार के लिए हर सोमवार को राज्य मंत्री अजीत पाल और मंगलवार को राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख को जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास के अलावा जब गोरखपुर दौरे पर होते हैं तो वहां भी गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाते हैं। पूर्वांचल के जिलों से आए हुए फरियादियों की वह समस्या सुनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.