April 25, 2024, 3:43 am

यमुना अथॉरिटी ने किया इस बिल्डर का आवंटन रद्द, 42.82 करोड़ का था बकाया बाकी

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday May 6, 2022

यमुना अथॉरिटी ने किया इस बिल्डर का आवंटन रद्द, 42.82 करोड़ का था बकाया बाकी

Noida: यमुना अथॉरिटी ने एक बड़ा एक्शन लिया। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बकाया नहीं चुकाने की वजह से अजनारा बिल्डर का भूखंड आवंटन निरस्त कर दिया है। अथॉरिटी के सेक्टर 22A में बिल्डर को 25 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। जिसपर बिल्डर ने जमीन की कीमत बिना चुकाए अजनारा तन और मन नाम की सोसाइटी के लिए 3266 फ्लाइट बनाने की अनुमति ले ली। साथ ही, 695 फ्लैट का कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी हासिल कर लिया।

लेकिन सैकड़ों फ्लैट बेचने के बाद किसी को भी कब्जा नहीं दिया। जिसके बाद अजनारा बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने आवंटन रद्द करने की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें :- अब स्कूल बस में हर सीट पर लगेगी पैनिक बटन। स्कूली बच्चों के पैरेंट्स के लिए सबसे जरूरी खबर।

42.82 करोड़ का बकाया
यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने बताया कि अजनारा बिल्डर को बार-बार नोटिस दिया जा रहा था। इसके बाद भी बिल्डर ने बकाया नहीं चुकाया। दरअसल, बिल्डर को सेक्टर 22A में 25 एकड़ भूखंड 2011 में आवंटित किया गया था। प्राधिकरण का बिल्डर के ऊपर 42.82 करोड़ रुपए बकाया है।

कार्रवाई के तहत बिल्डर की तरफ से जमा की गई करीब 47 करोड़ की धनराशि भी ज़ब्त कर ली गई है। ऐसा ही मामला, अथॉरिटी ने मार्च में यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे 9 बिल्डर को आवंटित भूमि का आवंटन भी निरस्त किया था और उनके लगभग 18 करोड़ रुपए जब्त किए गए थे।

यह भी पढ़ें :- कोरोना काल के बाद खुला है बाबा का द्वार… जानें कितना है खास..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.