March 28, 2024, 8:59 pm

यमुना एक्सप्रेसवे के मास्टर प्लान में हुई शामिल कई चीज़े, एनसीआर के लोगों को मिलेगा पिकनिक स्पॉट

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 22, 2022

यमुना एक्सप्रेसवे के मास्टर प्लान में हुई शामिल कई चीज़े, एनसीआर के लोगों को मिलेगा पिकनिक स्पॉट

Noida: जल्द ही यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) अपने मास्टर प्लान शुरुआत करने जा रही है। जिससे ना केलव लोगों के मन को शांति मिलेगी बल्कि एनवायरनमेंट के लिए भी काफी अच्छा रहेगा। दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) को लेकर अथॉरिटी ने अपने मास्टर प्लान 2041 में एक बड़ी योजना शामिल की है। इस योजना के तहत एक्सप्रेसवे के किनारे 4.5 हजार हेक्टेयर इलाके में पिकनिक स्पॉट (Picnic Spot) बनाया जाएगा। इतना ही नहीं, इलाके को वेटलैंड (Wetland), फॉरेस्ट एरिया (Forest Area), नहर, पोखर और झील से जोड़ा जाएगा। यहां तक इसके नाम भी सोचा गया है –लंग्स ऑफ सिटी

यमुना अथॉरिटी ने अपने मास्टर प्लान में नए शहर के ग्रीन एरिया के लिए 35 परसेंट जमीन दी है। इसके बनने के बाद एनसीआर के लोगों को घूमने के लिए इकोटूरिज्म सेंटर (Ecotourism Center) मिल जाएगा।

सभी चीजों के लिए चुने गए जमीन
यमुना अथॉरिटी के नए मास्टर प्लान में हर काम के लिए जमीन भी चुना गया है कि किस काम के लिए कितनी जमीन लगेगी। जैसे कि इंडस्ट्रियल लैंड के लिए करीब-20 फीसदी, मिश्रित भूमि उपयोग करीब 15 फीसदी, आवासीय 12 फीसदी, व्यावसायिक में 8 फीसदी, ग्रीन बेल्ट में 35 फीसदी, सड़क और दूसरे कामों में 10 फीसदी जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा।

39 लाख की आबादी और 8 लाख घर
यमुना अथॉरिटी के अफसरों का कहना है कि नए मास्टर प्लान में लॉजिस्टिक सिटी, फन सिटी, स्पोर्ट्स सिटी का प्रस्ताव दिया गया है। इतना ही नहीं फाइनेंशियल सिटी, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसाने का प्रस्ताव भी शामिल है। 2041 तक यमुना अथॉरिटी के सेक्टर्स में 39 लाख के करीब आबादी हो जाएगी और इसके लिए कम से कम 8 लाख घरों की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें:-  स्पोर्ट्स सिटी में फंसे 20 हजार खरीदार, आखिर क्या वजह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.