April 24, 2024, 12:03 pm

क्यों मनाया जाता है good Friday?

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday April 15, 2022

क्यों मनाया जाता है good Friday?

ईसाई  धर्म में गुड फ्राइडे (Good Friday) का काफी बड़ा महत्व है। बात दें, गुड फ्राइडे के कई नाम हैं कुछ लोग गुड फ्राइडे को ‘होली फ्राइडे’ भी कहते हैं। तो कुछ लोग ‘ग्रेट फ्राइडे’ कहते हैं। अलग-अलग देशों में गुड फ्राइडे को अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि गुड फ्राइडे आखिर क्यों मनाया जाता है?

ईसा को चढ़ाया गया सुली पर
गुड फ्राइडे ईसाई धर्म में शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है। बात दें, इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इतना ही नहीं, सूली पर चढ़ने के तीन बाद ही वो ज़िंदा हो उठे थे, जिसके बाद ईस्टर संडे मनाया जाने लगा। वहीं, ईसा मसीह ने लोगों की भलाई के लिए अपनी जान दी थी, इसलिए इस दिन को ‘गुड’ कहकर सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन Friday को आता है इसलिए इसे ‘गुड फ्राइडे’ कहते हैं।

बलिदान की याद
दरअसल इस दिन को उनकी कुर्बानी दिवस के रूप में मनाते हैं। लोग इस दिन ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं। उनके दिखाए प्रेम और शांति के मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं। वहीं, गुड फ्राइडे के दिन लोग बड़ी संख्या में चर्च में प्रार्थना के लिए जाते हैं। लोग चर्च में जाकर क्रॉस को चूमकर ईसा मसीह को याद करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.